image

Grade 1 Fatty Liver को गंभीर बनने से रोकना है तो एक्सपर्ट की इन 3 बातों को न करें नजरअंदाज

अगर आपको Grade 1 Fatty Liver है, तो इसे बढ़ने से रोकने के लिए आपको एक्सपर्ट की बताई बातों पर ध्यान देना चाहिए। अगर सही डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाया जाए, तो ग्रेड 1 फैटी लिवर के लक्षणों को आसानी से रिवर्स किया जा सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-12-27, 09:02 IST

फैटी लिवर आजकल काफी आम हो गया है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए या इसे नजरअंदाज कर देना सही रहेगा। अक्सर जब रिपोर्ट में फैटी लिवर आता है, तो कई आस-पास के लोग ऐसा कहते नजर आते हैं कि ये तो नॉर्मल है और आजकल सभी को होता है। कई बार ऐसा सुनकर हम फैटी लिवर ग्रेड 1 पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो आपको समझने की जरूरत है कि अगर ग्रेड 1 फैटी लिवर पर ध्यान न दिया जाए तो ये कब ग्रेड 2 या उससे भी सीरियस कंडीशन में बदल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा और लिवर डैमेज की शुरुआत होने पर आपको डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे में ग्रेड 1 फैटी लिवर को मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के अलावा और भी कुछ बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। इन चीजों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

ग्रेड 1 फैटी लिवर को गंभीर बनने से रोकना है तो इन 3 बातों पर दे ध्यान

 fatty liver signs you can check at home

  • शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसी कोलीन, विटामिन-ई, विटामिन-बी कॉम्पलेक्स, हमारे लिवर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि अगर शरीर में इन चीजों की कमी है, तो लिवर हेल्थ पर सीधा असर होता है और लिवर सही तरह से अपना काम नहीं कर पाता है।
  • ऐसे में अगर आपको ग्रेड 1 फैटी लिवर है, तो डाइट में इन न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें ताकि लिवर फंक्शन में सुधार हो। जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ऐसे में लिवर का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है।
  • इंसुलिन रेजिस्टेंस भी आपकी लिवर हेल्थ पर असर डालता है और इसके कारण भी फैटी लिवर के लक्षण बढ़ सकते हैं। आमतौर पर फैटी लिवर, इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से ही होता है, क्योंकि हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है और इसकी वजह से लिवर में फैट जमा होने लगता है। फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करना जरूरी है। दालचीनी और मेथी दाना समेत कई चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • जैसे-जैसे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होगा, फैटी लिवर के लक्षण कम हो सकते हैं।
  • लिवर हेल्थ पर इंफ्लेमेशन का सबसे बुरा असर होता है। अगर आपके शरीर में इंफ्लेमेशन अधिक है, तो न केवल लिवर खराब हो सकता है, बल्कि कई और बॉडी फंक्शन्स पर भी इसका असर होता है। ईएसआर और एचएस-सीआरपी टेस्ट की मदद से शरीर में इंफ्लेमेशन का पता चलता है। डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करें।

 

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत


फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद करेंगे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।