क्या आप जानती हैं कि ओवेरियन कैंसर को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है? इसका कारण यह है कि इसके लक्षण इतने मामूली और सामान्य लगते हैं कि ज्यादातर महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, अगर इन लक्षणों को सही समय पर पहचान लिया जाए, तो न सिर्फ इसका इलाज आसान हो सकता है, बल्कि एक बड़ी और गंभीर परेशानी से भी बचा जा सकता है। आज भारत में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बाद ओवेरियन कैंसर सबसे तेजी से बढ़ने वाले कैंसर में शामिल हो गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिलाएं इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य शारीरिक परेशानियां मानकर ईलाज में देरी कर देती हैं और यही देरी जानलेवा साबित हो जाती है।
ओवेरियन कैंसर 45 से लेकर 65 की आयु वाली महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है। ओवेरियन कैंसर की शुरुआत अंडाशयों से होती है जो रिप्रोडक्शन और एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स बनाते हैं। हालांकि, इसकी सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, दुनियाभर में कई रिसर्च के बाद कुछ की पहचान हुई है। जिसमें सबसे पहले उम्र खासकर 50 साल से ऊपर की महिलाएं, जेनेटिक म्यूटेशन्स जैसे BRCA1 और BRCA2, परिवार में किसी को ओवेरियन या ब्रेस्ट कैंसर, मोटापा या हॉर्मोन रिपलेसमेंट थेरेपी शामिल हैं।
आज ओवेरियन कैंसर के बढ़ते केस के पीछे की सबसे बड़ी वजह महिलाओं में जागरूकता की कमी है, जिसकी वजह से समय पर वह इलाज नहीं ले पाती हैं। यही वजह है कि आज हमें ओवेरियन कैंसर के लक्षणों के बारे में डॉ. अनुरंजिता पल्लवी ने बताया है। डॉ. अनुरंजिता पल्लवी, मेडिकवर अस्पताल, नवी मुंबई में सीनियर गायनोकॉलोजिस्ट और आईवीएफ कंस्लटेंट हैं।
ओवेरियन कैंसर के छिपे लक्षण
पेट फूला रहना और सूजन
अगर पेट अक्सर ही फूला रहता है या पेट के निचले हिस्से में सूजन रहती है और वह कम नहीं होती, तो यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसे अक्सर महिलाएं डाइजेशन यानी पाचन संबंधी समस्या समझकर इग्नोर कर देती हैं, जो बाद में चलकर बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं ये 3 तरह के इंफेक्शन
पेल्विक या पेट में दर्द
अगर पीरियड्स के अलावा भी पेल्विक एरिया में दर्द रहता है या असहजता महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेल्विक एरिया में अक्सर दर्द रहना ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है। वहीं, दर्द की असली वजह जानने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी हो जाता है।
जल्दी पेट भरना
कम डाइट या कम मात्रा में खाना खाने के बाद भी आप अक्सर पेट भरा महसूस करती हैं, तो यह ओवेरियन कैंसर के लक्षणों में से एक हो सकता है। यह समस्या अक्सर बढ़ते ट्यूमर और उसकी वजह से पड़ रहे दबाव की वजह से होती है। ऐसे में अगर आप बिना खाए पेट भरा महसूस करती हैं, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
बार-बार पेशाब आना
क्या आपको बार-बार पेशाब आता है? तो इसे सामान्य समस्या न समझें और तुरंत डॉक्टर से मिलें। क्योंकि, यह ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
क्या ओवेरियन कैंसर का इलाज हो सकता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, ओवेरियन कैंसर का इलाज ज्यादातर सर्जरी से किया जाता है। सर्जरी में ट्यूमर और इफेक्टेड टिश्यूज को हटाया जाता है। वहीं, सर्जरी के अलावा कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी या हार्मोन थेरेपी दी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें: अगर शरीर देने लगा है ऐसे संकेत, तो समझिए कैंसर देने वाला है दस्तक
ओवेरियन कैंसर के लक्षण बहुत बारीक होते हैं, जिससे इसकी शुरुआती पहचान मुश्किल हो सकती है। इसलिए थोड़ी भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है जिससे कैंसर का पता लगाया जा सके और समय से इलाज शुरू किया जा सके।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों