World Cancer Day 2026: क्या इलाज के बाद कैंसर फिर से दस्तक दे सकता है?

कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह कई प्रकार का हो सकता है और आजकल इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। खासकर, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के काफी केसेज सामने आ रहे हैं। आमतौर पर कैंसर के पेशेंट्स को कीमोथेरेपी दी जाती है और सर्जरी की मदद से उस हिस्से को या उन सेल्स को हटा दिया जाता है, जहां कैंसर फैल रहा है। कई बार कैंसर पेशेंट्स पूरी तरह ठीक हो जाते हैं और एक लंबी और अच्छी जिंदगी जीते हैं हालांकि, कई मामलों में कैंसर जानलेवा भी हो सकता है। कैंसर का ठीक होना या न होना, व्यक्ति की ओवरऑल हेल्थ, कैंसर की स्टेज और इलाज समेत कई चीजों पर निर्भर करता है। कई बार कैंसर पेशेंट्स के पूरी तरह ठीक होने के बाद, कैंसर दोबारा लौट आता है। ऐसा क्यों होता है और क्या सभी कैंसर पेशेंट्स में इलाज के बाद, यह दोबारा लौट सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अमित उपाध्याय दे रहे हैं। वह पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली मे सीनियर कंस्लटेंट ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट हैं।
क्या इलाज के बाद दोबारा हो जाता है कैंसर? (How do I know if my cancer has come back?)

- एक्सपर्ट का कहना है कि इलाज के बाद भी कैंसर वापिस आ सकता है। कई केसेज में यह जल्दी वापिस आ जाता है तो कई मामलों में लंबे समय के बाद यह दोबारा दस्तक देता है।
- यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। कैंसर किस टाइप का था, किस स्टेज का था, इलाज सही मिला या नहीं, इलाज पूरा हुआ या नहीं, क्या इलाज बीच में रोक दिया गया या जेनेटिक फैक्टर्स क्या थे, कैंसर का दोबारा होना, इन सभी चीजों पर निर्भर करता है।
- कैंसर के दोबारा आने की वजह यह होती है कि कई बार इलाज के दौरान, कैंसर के कुछ सेल्स, शरीर के किसी और हिस्से में चले जाते हैं, जो उस समय पकड़ में नहीं आते हैं और बाद में समय के साथ ये कैंसर को दोबारा जन्म देते हैं।
यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र के अलावा इन कारणों से भी बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें

- कई बार कीमोथेरेपी के दौरान, शरीर में मौजूद कैंसर के सभी सेल्स नहीं मरते हैं और ये वक्त के साथ, दोबारा लौट आते हैं। इसलिए, यह बात सही है कि कैंसर इलाज के बाद भी दोबारा हो सकता है। हालांकि, यह कैंसर के प्रकार, स्टेज और भी कई चीजों पर निर्भर करता है। ऐसे में यह हर व्यक्ति के लिए, अलग हो सकता है।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी कैंसर के दोबारा होने का कारण बन सकता है। कैंसर की सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद, कई प्रकार के कैंसर में डॉक्टर पेशेंट्स को कुछ दवाइयां देते हैं, जो उन्हें एक निश्चित समय तक लेनी होती है। कई बार इन्हें बीच में छोड़ देना भी कैंसर की वापिसी का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Cervical Cancer Awareness Month:सर्वाइकल कैंसर से रहना चाहती हैं सुरक्षित? डाइट में शामिल करें ये चीजें
कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समझना जरूरी है। कैंसर के इलाज के लिए, आजकल काफी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। कैंसर से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति को अपना मनोबल मजबूत रखना चाहिए और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।