हम सभी लड़कियां चाहती हैं कि पीरियड्स हर महीने समय पर आएं लेकिन फिर भी अनियमित पीरियड्स एक ऐसी दिक्कत हैं, जिससे हमें कभी न कभी जरूर दो चार होना पड़ता है। कभी-कभार स्ट्रेस या जीवनशैली में कुछ बदलाव के कारण पीरियड्स का समय से पहले या बाद में आना नॉर्मल माना जा सकता है। लेकिन, अगर आपको अक्सर पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, लगभग हर महीने पीरियड्स डिले हो जाते हैं, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती हैं कि डेली लाइफ में की गईं उनकी कुछ गलतियां या कुछ आदतें भी पीरियड्स को डिले कर सकती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 1 आदत के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स को अनियमित बना सकती है आपकी यह 1 आदत
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि वे जितनी ज्यादा एक्सरसाइज करेंगी, उतना ही उनकी सेहत अच्छी होगी। बेशक, एक्सरसाइज करना अच्छा है लेकिन अगर आप बिना सही न्यूट्रिशन के ज्यादा एक्सरसाइज करेंगी, तो इससे शरीर पर बुरा असर होता है।
- बिना सही डाइट और आराम के अधिक एक्सरसाइज करने से सेहत अच्छी होने की बजाय खराब होती है। खासतौर पर हार्मोनल हेल्थ पर इसका बुरा असर होता है।
- इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने लगता है और साइकिल को रेगुलर रखने के लिए जरूरी हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन कम होने लगते हैं।
- इसका असर ओव्युलेशन पर भी होता है और इसकी वजह से पीरियड्स मिस या डिले हो सकते हैं। ओवर एक्सरसाइज, थायराइड फंक्शन पर भी असर डालती है और साइकिल को अनियमित कर सकती है।
- अगर आपको हमेशा थकान बनी रहती है, मूड खराब रहता है, चिड़चिड़ापन बना रहता है, पीरियड्स अक्सर मिस या डिले हो जाते हैं, नींद आने में मुश्किल होती है या बाल अधिक झड़ रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शायद अनजाने में आप ज्यादा वर्कआउट कर रही हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि आप योग और वॉकिंग को रूटीन का हिस्सा बनाएं। वर्कआउट सेशन को अपनी बॉडी के हिसाब से करें। इसके अलावा, कभी भी खाली पेट वर्कआउट न करें। वर्कआउट के बाद हार्मोन रिकवरी के लिए हेल्दी फैट्स और प्रोटीन लें।
अगर आपके पीरियड्स लंबे समय से अनियमित हैं या पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों