Purush Periods Ke Bare Mein: पीरियड्स को लेकर ये सोच है कि यह सिर्फ महिलाओं से जुड़ा एक नेचुरल प्रोसेस है जो हर महीने आता है।
जबकि पीरियड्स सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होते हैं। पुरुषों को भी इस दौरान मूड स्विंग्स और क्रेम्प्स का पेन झेलना पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सुशील जैन से आइये जानते हैं कि क्या होते हैं मैन पीरियड्स और किन लक्षणों से पुरुषों के पीरियड्स का पता चलता है।
- एक सर्वे के मुताबिक, पुरुषों को भी पीरियड्स होते हैं। इस दौरान उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द, मूड स्विंग्स और इरिटेशन जैसी प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ती हैं।
- यूं तो इस प्रॉब्लम को आम भाषा में 'मेल मेंस्ट्रुएशन' (Male Menstruation) के नाम से जाना जाता है लेकिन इसका साइंटिफिक नाम भी है।
- पुरुषों की माहवारी को साइंटिफिकली 'इरिटेबल मेल सिंड्रोम' (Irritable Male Syndrome) कहते हैं। इसमें पुरुषों एक शरीर में बदलाव होते हैं।
- असल में इरिटेबल मेल सिंड्रोम के दौरान पुरुषों के शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (Testosterone Hormone) समय-समय पर कम-ज्यादा होते हैं।

- इसी कारण से पुरुषों में पीरियड्स जैसे लक्षण यानी कि थकान, डिप्रेशन (डिप्रेशन में ना करें ये काम), एंगर, लोनलिनेस आदि बिहेवियरल चेंजिस नजर आने लगते हैं।
- हालांकि इस दौरान पुरुषों को ब्लीडिंग नहीं होती है। एक रिसर्च के मुताबिक, मैन पीरियड्स के दौरान पुरुषों को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है।
- एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि इस दौरान पुरुषों को अपने खानपान का भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है नहीं तो हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।

- एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में गड़बड़ी का सबसे बड़ा कारण होता है मानसिक तनाव। स्ट्रेस लेने से हार्मोन डिसबैलेंस होते हैं।
- इसके अलावा, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फ़ूड और नो फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी इरिटेबल मेल सिंड्रोम जल्दी-जल्दी ट्रिगर होता है।
यह भी पढ़ें:कहीं आप भी सच तो नहीं मानती पीरियड्स से जुड़ी इन बातों को?
- साथ ही, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का बहुत कम टाइम के गैप पर यूं कम ज्यादा होना डायबिटीज (डायबिटीज में ओरल हेल्थ भी है जरूरी) और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को भी पैदा करता है।
- टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में गड़बड़ी के कारण नींद न आना या कम नींद आना जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती है जिससे पुरुषों में इनसोम्निया का खतरा बनने लगता है।
तो ये है मैन पीरियड्स से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों