herzindagi
copper vessel is best for cooking food

लोहा या तांबा!किस धातु के बर्तन में खाना बनाना ज्यादा फायदेमंद है?

आज भी कई घरों में लोहे और तांबे के बर्तन में खाना पकाया जाता है। आइए जानते हैं दोनों में से किस बर्तन में खाना पकाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
Editorial
Updated:- 2024-04-19, 12:00 IST

हमारे घर में कुकिंग करने के लिए कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होता है। जैसे अल्युमिनियम, स्टील, नॉन स्टिक वगैरह वगैरह। वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जहां खाना लोहा या तांबे के बर्तन में बनता है। बूढ़े बुजुर्गों का मानना होता है कि लोहा या तांबे के बर्तनों में खाना बनाने से भोजन में पोषक तत्व बढ़ जाते हैं, और शरीर को फायदा ही फायदा होता है। आइए जानते हैं लोहा या तांबा दोनों में से किस बर्तन में खाना बनाने से ज्यादा फायदा मिलता है? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शाकिर रहमान जानकारी दे रहे हैं।

लोहा या तांबा!किस धातु के बर्तन में खाना बनाना ज्यादा फायदेमंद है?

copper utensils

लोहे के बर्तन में खाना पकाने के फायदे

भारत में कई ऐसे गांव हैं जहां आज भी लोहे के बर्तनों में खाना पकाया जाता है। लोहे के बर्तन में खाना पकाने से उसमें मौजूद आयरन शरीर को मिलता है। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर में भी सुधार होता है। लोहे की कढ़ाई नॉन स्टिक की तरह ही होती है इस वजह से इसमें कम तेल में भी खाना पकता है जो की सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि हर दिन लोहे के बर्तन में ही खाना नहीं बनना चाहिए, ऐसा आप सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं। वहीं टमाटर, इमली, नींबू या खट्टे पदार्थ लोहे के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह के भोजन को दूसरे बर्तन में ही पकाना चाहिए।

तांबा के बर्तन में खाना पकाने के फायदे

iron vessel

एक्सपर्ट की माने तो तांबे के बर्तनों में खाना पकाने से भी फायदे मिलते हैं। कॉपर के गुण जब शरीर में मौजूद आयरन से मिलते हैं तो इससे लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है। वहीं  इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। तांबे में जीवाणु रोधी गुण होते हैं इस कारण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर में कोलेजन बूस्ट होता है जिससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।