यार मैं अपनी हेल्थ को कैसे मेंटेन करुं? ये सवाल अमूमन सभी के हो सकते हैं। लखनऊ से आफरीन के भी ऐसे ही सवाल हुआ करते थे। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें नींबू के सही इस्तेमाल की जानकारी हुई। अब आफरीन नींबू के सही इस्तेमाल के फायदे बता रही हैं।
नींबू एक किस्म का खट्टा फल होता है जो बोटेनिकली साइट्रस लीमन प्रजाति का होता है। यह भारत में रोज इस्तेमाल होने वाली सबसे लोकप्रिय फलों में से एक माना जाता है और इसका यूज कई तरह से किया जाता है, जैसे कि खाना पकाने, पेयजल में शरबत-शिकंजी बनाने और औषधीय यानी दवाओं के मकसद से लिए करते हैं।
पीले और हरे रंग का दिखने वाला नींबू आमतौर पर गोल या अंडाकार आकार का होता है। इसमें एक पतला छिलका होता है जो गूदे से चिपका होता है। गूदा स्वाद में खट्टा होता है और इसमें कई बीज होते हैं। नींबू में विटामिन सी और कई पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट यानी एक प्रकार का रासायनिक या ऑर्गेनिक पदार्थ होता है।
भारतीय पकवान में, नींबू का उपयोग अक्सर मसालेदार सब्जियों, मांस और चावल के पकवान में किया जाता है। यह सलाद और पेयजल यानी शरबत वगैरा के लिए बेहद असरदार पदार्थों में भी काफी लोकप्रिय सामग्री माना जाता है। औषधीय यानी दवा के तौर पर, नींबू का इस्तेमाल सर्दी-खांसी, पेट में पाचन समस्याओं और स्किन समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
इसे भी पढ़ें, Expert Tips: रोज नींबू पानी पीने से होंगे ये 5 लाभ
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें, अगर सुबह-सुबह पिएंगी ये चाय तो बच जाएंगे आपके लाखों रुपये
आफरीन को अब पहले से काफी आराम है, वह अपने चेहरे पर आई निखार की बात बताती हैं। अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं कि अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से क्यों करनी चाहिए, तो आफरीन के अनुभव जरूर पढ़ें,
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
pic- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।