पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?

प्रेग्नेंसी के बारे में हर महिला को पूरी जानकारी होनी चाहिए, आइए जानते हैं पीरियड के कितने दिनों बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-14, 12:31 IST
image

मां बनना एक महिला के लिए बहुत ही गर्व की बात होती है। इसलिए हर महिला को प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर बात को अच्छे से समझना जरूरी है। ताकि वह प्रेग्नेंसी के लिए खुद को तैयार कर सके। अक्सर महिलाओं के मन में एक सवाल उठता है कि पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं। इसको लेकर कई तरह की मिथक और भ्रामक धारणाएं हैं, ऐसे में हमने इसको लेकर एक्सपर्ट से बात की और जाना की पीरियड के कितने दिन प्रेग्नेंसी हो सकती है। इस बारे में Dr Nancy Nagpal Consultant Gynaecologist Salubritas Medcentre ने जानकारी साझा की है।

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है?

how many days after your period can get pregnant

एक्सपर्ट बताती हैं कि गर्भधारण का समय पीरियड्स के चक्र पर निर्भर करता है। पीरियड्स महिलाओं के शरीर में हर महीने एक बार होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है इसमें गर्भाशय की टिशु से रक्त स्राव होता है। नॉर्मल साइकिल को 28 से 35-38 मानते हैं,एग मिड साइकिल में रिलीज होता। मान लीजिए आपका पीरियड्स 1 तारीख से शुरू होता है और आपका मासिक धर्म चक्र 30 दिन का है तो उसका ओवुलेशन 15 तारीख को होगा। इस दौरान दो दिन प्लस और 2 दिन माइनल किया जाता है यानी 13 से 17 तारीख तक गर्भधारण की संभावना अधिक होती है। यह समय थोड़ा आगे पीछे हो सकता है क्योंकि यह हार्मोनल परिवर्तन पर भी निर्भर करता है। जिन भी महिलाओं की 30 दिनों वाली साइकिल है उनका ओवुलेशन 13 से 17 के बीज होता है।

concept-fertilization-period-ovulation-ovum_185193-140062

ओवुलेशन के समय के आसपास के पांच -6 दिन अनसेफ प्रेग्नेंसी होते हैं। इन दिनों में अगर बिना सुरक्षा के संबंध बनाया जाए तो गर्भधारण हो सकता है। हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग अलग होता है। ओवुलेशन और गर्भधारण के समय को सही से जानने के लिए महिलाओं को अपने पीरियड्स की तारीख को नोट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर असर डाल सकता है इस हार्मोन में उतार-चढ़ाव, जानें लक्षण और मैनेज करने के तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP