Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

इस हार्मोन की गड़बड़ी से हो सकती हैं ये 7 समस्याएं

प्रोलैक्टिन महिलाओं में पाया जाने वाला एक ऐसा हार्मोन है जो गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सक्रिय होता है। हालांकि इसमें गड़बड़ी हो जाए तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Updated:- 2025-01-06, 22:25 IST
image

महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन होते हैं इनमें असंतुलन पैदा होने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं हार्मोन में से एक है प्रोलैक्टिन हार्मोन, जो मुख्य रूप से महिलाओं में गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सक्रिय होता है। यह हार्मोन मस्तिष्क के पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा उत्पादित होता है, हालांकि जब प्रोलैक्टिन का स्तर असंतुलित हो जाता है तो यह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि प्रोलैक्टिन के असंतुलित होने पर शरीर में कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

प्रोलैक्टिन असंतुलित होने से क्या होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • प्रोलैक्टिन का असंतुलन मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है। इसका ज्यादा उत्पादन ओवुलेशन को रोक सकता है। इसके असंतुलन के कारण गर्भधारण में समस्या पैदा हो सकती है
  • प्रोलैक्टिन का उच्च स्तर स्तनों में कोमलता और सूजन का कारण बन सकता है इसके कारण महिलाएं स्तन में दर्द और संवेदनशीलता महसूस कर सकती हैं।
  • प्रोलैक्टिन के उच्च स्तर के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
  • प्रोलैक्टिन के असंतुलन होने से हड्डियों की डेंसिटी में कमी आ सकती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या खड़े होकर खाना खाना सेहत के लिए बुरा है?

prolactin hormones imbalance

प्रोलैक्टिन इंबैलेंस के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण चिंता और एंग्जायटी को बढ़ावा मिल सकता है। मूड स्विंग्स में बढ़ोतरी हो सकती है

इसके अलावा शरीर में वसा का जमाव बढ़ सकता है खासकर पेट और कमर के आसपास जो कि मोटापे का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर असर डाल सकता है इस हार्मोन में उतार-चढ़ाव, जानें लक्षण और मैनेज करने के तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।