अबॉर्शन, जिसे आम बोलचाल की भाषा में गर्भपात भी कहते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी अनचाहे गर्भ या प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलताओं को खत्म किया जाता है। अबॉर्शन के बाद किसी भी महिला का शरीर थोड़ा कमजोर हो जाता है, क्योंकि इस दौरान अक्सर काफी ब्लीडिंग होती है। अबॉर्शन कैसे किया जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि महिला का स्वास्थ्य कैसा है और प्रेग्नेंसी कितने महीने की है।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, ''अबॉर्शन से जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में आते हैं। इनमें से कुछ मुख्य सवाल हैं कि अबॉर्शन दवाई से होगा या ऑपरेशन से? अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? और अबॉर्शन के कितने दिनों बाद दोबारा पीरियड्स आते हैं?'' अगर आपके मन में भी ऐसे ही कुछ सवाल हे, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने समय तक होती है?
आमतौर पर, अबॉर्शन के बाद किसी भी महिला को करीब 1 से 2 हफ्ते तक ब्लीडिंग होती है। हालांकि, यह समय हर महिला के लिए थोड़ा अलग हो सकता है।
- शुरुआती दिन: इस दौरान ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो सकती है, जो नॉर्मल है।
- बाद के दिन: धीरे-धीरे ब्लीडिंग कम होकर स्पॉटिंग में बदल जाती है और फिर धीरे-धीरे पूरी तरह से बंद हो जाती है।
अबॉर्शन के बाद किन बातों पर ध्यान दें?
दर्द और ऐंठन
- अबॉर्शन के समय ब्लीडिंग के साथ पेट में दर्द और ऐंठन होना नॉर्मल है, इसलिए ऐसी कंडीशन में घबराएं नहीं।
डॉक्टर से कब संपर्क करें
- अगर आपकी ब्लीडिंग 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक चलती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इंफेक्शन के संकेत
- इस बात पर भी ध्यान दें कि ब्लड के साथ बदबू तो नहीं आ रही है, क्योंकि यह किसी तरह के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।

अबॉर्शन के तरीके और ब्लीडिंग
- अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने समय तक होगी, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अबॉर्शन के लिए दवाओं ली है या ऑपरेशन कराया है।
दवाओं से अबॉर्शन
- अगर दवाओं का इस्तेमाल किया गया है, तो ब्लीडिंग ज्यादा लंबे समय तक चल सकती है। दवाओं का असर कुछ ही घंटों में शुरू हो जाता है।
ऑपरेशन से अबॉर्शन
- ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग कम होती है और कम समय के लिए होती है।

अगर आपको इस संबंध में किसी भी तरह का संदेह हो, तो तुरंत किसी गयोनाकॉलिस्ट के पास जाएं। वह आपकी कंडीशन को चेक करके आपको सही सलाह देगी।
इसे जरूर पढ़ें: अबॉर्शन से महिलाओं को होती है मानसिक तकलीफ, जानें इसके भावनात्मक पहलू
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shuttestock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों