चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण

चॉकलेट सिस्ट की शिकायत महिलाओं में लगातार बढ़ती जा रही है। ओवरी के अंदर बनने वाला, यह सिस्ट भूरे रंग का होता है। इसका असर महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है।
Updated:- 2024-08-23, 00:00 IST
chocolate cyst symptoms and causes

आजकल कई कारणों से महिलाओं में पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। PCOD, PCOS समेत और भी कई हेल्थ कंडीशन्स महिलाओं की फर्टिलिटी पर असर डालती हैं। इनमें से कई कंडीशन्स के बारे में महिलाओं को खुद जानकारी नहीं है। चॉकलेट सिस्ट, इन्ही में से एक है। इसके मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं। यह सिस्ट क्यों होती है, इसके क्या कारण और लक्षण हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

चॉकलेट सिस्ट क्या होती है?

women fertiltiy

चॉकलेट सिस्ट की समस्या आजकल महिलाओं में बढ़ती जा रही है। यह सिस्ट ओवरी के अंदर होती है और इसका रंग भूरा होता है। इसे एंडोमेट्रिओमा भी कहा जाता है। जब यूट्रस के बाहर, एंटोमेट्रिअल टिश्यूज बढ़ने लगते हैं और एक सिस्ट का रूप ले लेते हैं, तो इसे चॉकलेट सिस्ट कहा जाता है। इसके अंदर लिक्विड भरा होता है। इस सिस्ट के अंदर पुराना गहरे रंग का खून भरा होता है और यह चॉकलेट के रंग जैसी दिखती है। इसलिए, इसे चॉकलेट सिस्ट कहा जाता है। असल में खून के थक्के इकट्ठे होकर, सिस्ट की शक्ल ले लेते हैं। 

यह भी पढ़ें- PCOD की वजह से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, न करें नजरअंदाज

चॉकलेट सिस्ट के कारण

chocolate cyst details

इस सिस्ट का मुख्य कारण, एंडोमेट्रियोसिस है। जब एंडोमेट्रिअल टिश्यूज, यूट्रस के बाहर बढ़ने लगते हैं और इन पर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इसके कारण, पीरियड्स का ब्लड ओवरी में चला जाता है और इसके कारण, सिस्ट बन जाती है। दरअसल, पीरियड ब्लड शरीर से पूरी तरह बाहर न निकल पाने और इंटिमेट एरिया में चिपके रह जाने के कारण ही इस सिस्ट का निर्माण होता है। यह सिस्ट एक या दो ओवरीज में हो सकती है और इसकी वजह से ओव्युलेशन पर असर होता है। यह समस्या भले ही तेजी से बढ़ती जा रही है, लेकिन महिलाओं को आज भी इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसका असर, महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी होता है।

चॉकलेट सिस्ट के लक्षण

यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

  

चॉकलेट सिस्ट का असर, महिलाओं की फर्टिलिटी और पीरियड्स पर भी होता है। इस पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।