पीरियड महिलाओं में हर महीने होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड्स का समय पर होना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, पीरियड्स में दर्द बहुत अधिक होता है, पीरियड फ्लो बहुत कम या अधिक आता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। पीरियड से जुड़ी दिक्कतें, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करती हैं। इन दिनों में आपको दर्द कितना हो रहा है, ब्लड फ्लो किस रंग का और कैसा आ रहा है, इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। पीसीओएस, थायराइड और भी कई हेल्थ कंडीशन्स में पीरियड्स पर असर होता है और इसकी वजह से आपकी साइकिल में बदलाव हो सकते हैं। पीरियड ब्लड से जुड़ी किन बातों पर आपको खास ध्यान देना चाहिए, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की और इसे समझने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
पीरियड ब्लड से जुड़े इन संकेतों पर दें खास ध्यान (What does unhealthy period blood look like?)
- एक्सपर्ट का कहना है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल की ड्यूरेशन 21-35 दिन के बीच में होनी चाहिए। मेंस्ट्रुअल ब्लड 3-7 के लिए आना चाहिए और इसका रंग एकदम लाल होना चाहिए।
- पीरियड फ्लो ऐसा होना चाहिए कि आपको दिन में 3-5 पैड बदलने की जरूरत पड़े। अगर फ्लो इतना है कि आपको दिन में 5 से अधिक पैड बदलने की जरूरत पड़ रही है, तो यह सही नहीं है।
- पीरियड के दौरान खून के थक्के आना भी नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको बहुत बड़े या बहुत अधिक ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं, तो इस पर ध्यान दें।
- अगर आपको पीरियड के दिनों में ब्राइड रेड ब्लड आ रहा है, तो यह एक अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि आपके शरीर में हार्मोन्स का लेवल सही है और डाइजेशन भी दुरुस्त है।
यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा
- अगर आपको पीरियड में रुक-रुककर ब्लड आ रहा है, तो यह खून की कमी, पीसीओएस, स्ट्रेस या अन्य कई चीजों का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।
- उम्र के साथ कुछ महिलाओं में पीरियड फ्लो कम भी हो जाता है। ऐसा कई कारणों के चलते हो सकता है।
- कई बार पीरियड में काले रंग का ब्लड भी आता है। दरअसल, जब खून को वजाइना से निकलने में अधिक समय लगता है, तो यह ऑक्सीडाइज हो सकता है और इसके कारण इसका रंग बदल जाता है।
- ऐसा कभी-कभार होने को नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन, अक्सर ऐसा होना फ्राइब्रॉइड या वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें- पीरियड के दिनों में कितना दर्द होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानेंपीरियड ब्लड, फ्लो और इससे जुड़े अन्य संकेतों को समझना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों