हर साल न जाने कितनी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ब्रेस्ट में कैंसर या अन्य किसी दिक्कत की शुरुआत होने पर इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो आने वाले वक्त की बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट हेल्थ का ख्याल रखना खासा जरूरी है। हमारे बाकी बॉडी पार्ट्स की तरह ब्रेस्ट भी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। लेकिन, कई बार झिझक और शर्म के कारण महिलाएं इससे जुड़ी दिक्कत के बारे में बात नहीं कर पाती हैं।
कुछ दिन पहले मैंने सोशल मीडिया पर भी एक ऐसे ही वाकये के बारे में पढ़ा था जहां एक बेटे ने जिक्र किया था कि वह खुद डॉक्टर है लेकिन इसके बावजूद उसकी मां के ब्रेस्ट कैंसर के बारे में उन्हें आखिरी स्टेज में पता चला। ऐसा इसलिए क्योंकि झिझक के मारे उन्होंने अपने ही बेटे को शुरुआती लक्षण महसूस होने पर भी बताया नहीं। ऐसे न जाने कितने मामले हो सकते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि महिलाएं ब्रेस्ट हेल्थ पर ध्यान दें, सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन करें और कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ब्रेस्ट हेल्दी हैं या किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो चुकी है, यह आप कैसे पहचान कर सकती हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
कैसे पता करें कि ब्रेस्ट हेल्दी हैं या किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो चुकी है?
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो यह समझिए कि ब्रेस्ट में होने वाले हर दर्द से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। पीरियड साइकिल या पीएमएस के दौरान अक्सर महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है।
- अगर आपको पीरियड साइकिल के अलावा ब्रेस्ट में दर्द हो, तो यह सही नहीं है। इस पर ध्यान दें।
- महिलाएं हर महीने में एक बार सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जरूर करें ताकि ब्रेस्ट में किसी तरह की गांठ होने पर आपको समय रहते पता चल सके।
- अगर आपको ब्रेस्ट में गांठ, शेप में बदलाव, अंडरआर्म में गांठ या किसी तरह का डिस्चार्ज महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
यह भी पढ़ें-कैसे पता करें कि वजाइना हेल्दी है या किसी गंभीर बीमारी की हो चुकी है शुरुआत? डॉक्टर से समझें
- आपको निप्पल के चारो ओर ब्रेस्ट को हल्के हाथों से दबाकर देखना है और किसी भी तरह की गांठ होने पर इसे नजरअंदाज न करें।
- अगर ब्रेस्ट की शेप में अंतर महसूस हो, निप्पल अंदर की तरफ मुड़ा हुआ या धंसा हुआ लगे, तो इस पर भी ध्यान दें।
यह है एक्सपर्ट की राय
- ब्रेस्ट हेल्थ की अगर बात करें तो अगर आपके ब्रेस्ट ज्यादा हैवी हैं और आप इन्हें सपोर्ट देने के लिए बहुत टाइट ब्रा पहन रही हैं, तो यह भी सही नहीं है।
सभी महिलाओं को ब्रेस्ट हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और कोई भी गड़बड़ महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों