क्या आपको पता है अलग-अलग साइज के हो सकते हैं आपके ब्रेस्ट? जानें इससे जुड़ी कुछ खास बातें जो हर महिला को होनी चाहिए पता

इस आर्टिकल का टाइटल पढ़कर आपको थोड़ा तो अजीब लगा होगा कि आखिर ब्रेस्ट कैसे अलग-अलग साइज के हो सकते हैं? हमें तो यही लगता है कि ब्रेस्ट उन चीजों में से एक है, जो पूरी तरह से आइडेंटिकल होती हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। ब्रेस्ट का अलग-अलग साइज होना काफी कॉमन है और दोनों ब्रेस्ट के साइज में काफी अंतर भी हो सकता है। असल में ब्रेस्ट, वजाइनल हेल्थ और सेक्शुअल हेल्थ समेत कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने शरीर से जुड़ी अहम जानकारी खुद भी नहीं पता होती है। ब्रेस्ट से जुड़ी और भी कई ऐसी बाते हैं, जो हर महिला को पता होनी चाहिए। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। डॉक्टर बेदी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
ब्रेस्ट से जुड़ी ये बातें हर महिला को होनी चाहिए पता
- ब्रेस्ट को सही कम्फर्ट देने के लिए, आपको ऐसी ब्रा पहननी चाहिए, जो न ज्यादा टाइट हो और न ही ज्यादा लूज हो। बहुत ज्यादा टाइट ब्रा, ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, अगर आप बहुत ढीली ब्रा पहन रही हैं, तो इससे ब्रेस्ट सैगी हो सकते हैं और आपके आउटफिट में उनकी शेप भी सही नहीं आएगी।
- ब्रेस्ट अलग-अलग शेप और साइज के हो सकते हैं और यह पूरी तरह से नॉर्मल है। इसे लेकर आपको परेशान या शर्मिंदा होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
- जब ब्रेस्ट डेवलेप होते हैं, उस समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और उसके कारण, कई बार ब्रेस्ट का शेप अलग हो सकता है और ब्रेस्ट के साइज में अंतर भी पॉसिबल है। कई बार एक ब्रेस्ट का साइज थोड़ा ज्यादा और एक का कम हो सकता है। यह अंतर कुछ महिलाओं में एक कप साइज जितना भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान
- ब्रेस्ट पर हार्मोनल बदलावों का बहुत असर होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी, पीरियड्स, ब्रेस्टफीडिंग और मेनोपॉज के दौरान, इनके साइज में अंतर आ सकता है।
- ब्रेस्ट में किसी भी तरह का लंप नजर आने पर आपको डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर गांठ, कैंसर नहीं होती है लेकिन हर महीने सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों को महिलाओं को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
ब्रेस्ट से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।