herzindagi
How can I keep my breasts healthy naturally

ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों को महिलाओं को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

महिलाओं को ब्रेस्ट हेल्थ पर भी खास ध्यान देना चाहिए। ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़े संकेतों में बिल्कुल नजरअंदाज न करें। ब्रेस्ट को लेकर की गई लापरवाही, ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 15:23 IST

Breast Health: ज्यादातर महिलाएं अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान नहीं देती हैं। रोजमर्रा के कामों के बीच, सेहत को लेकर महिलाएं लापरवाह हो जाती हैं। खासकर, अगर बात ब्रेस्ट हेल्थ और वेजाइनल हेल्थ की करें, तो इसे तो महिलाएं काफी हद तक नजरअंदाज कर देती हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि इस बारे में बात करना आज भी समाज के कुछ हिस्सों में टैबू समझा जाता है। यही कारण है कि महिलाओं को खुद इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ब्रेस्ट हेल्थ पर ध्यान देना और इससे जुड़े जरूरी लक्षणों को पहचानना, महिलाओं की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। यहां हम आपको ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर हर महिला को ध्यान देना चाहिए। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों पर महिलाओं को देना चाहिए ध्यान (How do I know if my breast is okay)

breast leaking causes

  • ब्रेस्ट में किसी भी प्रकार की खुजली, लालिमा या फिर रैशेज होने पर तुरंत इस पर ध्यान दें।
  • ऐसा पैडेड ब्रा या फिर ब्रा के फैब्रिक की वजह से भी हो सकता है। लेकिन, इसे नजरअंदाज न करें।
  • बीच-बीच में ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट की शेप में बदलाव, डिस्चार्ज या किसी भी तरह की गांठ होने पर तुरंत डॉक्टर के सम्पर्क करें।
  • पीएमएस के दौरान कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट टेंडरनेस या फिर ब्रेस्ट पेन की शिकायत होती है। लेकिन, अगर आपको ऐसा अक्सर या हर समय होता है, तो इस पर ध्यान दें।

breast health care

  • ब्रा का साइज सही न होने पर या बहुत वक्त से एक ही ब्रा यूज करने पर भी, ब्रेस्ट में एलर्जी या ब्रेस्ट टिश्यूज से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। इसलिए, सही साइज की ब्रा का चुनाव करें और इसे समय-समय पर बदलती रहें।
  • अगर आपको निप्पल में किसी तरह का दर्द, चुभन या डिस्चार्ज महसूस हो रहा है, तो इस पर ध्यान दें।
  • प्रेग्नेंसी, पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान, ब्रेस्ट में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इनके बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से लोगों को जागरुक करने के लिए अपनाएं ये खास ट्रिक्स

 

ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों पर महिलाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- ब्रेस्‍ट को सुडौल और आकर्षक बनाए रखना चाहती हैं तो इन 9 चीजों को करने से बचें

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।