आपने एक प्यारी सी स्लीवलेस ड्रेस खरीदी और उसे पार्टी में पहनकर जाने वाली हैं। लेकिन ये क्या आपकी बगलें तो काली पड़ी हुई हैं और उनमें गांठें भी हो रही हैं...।
ऐसे में वह स्लीवलेस ड्रेस आप उतार कर रख देंगी।
बगल की गांठें, रैशेज और अन्य चीजों की वजह से लड़कियां कई बार मन मार कर रही जाती हैं और अपनी पसंद की ड्रेसेस नहीं पहन पाती हैं। अगर आपकी भी बगलों में ये सारी चीजें दिखती हैं तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और इसे हेल्थ वार्निंग समझनी चाहिए।
बहुत अधिक बदबू आना
शरीर से दुर्गंध आना एक सामान्य बात है और गर्मियों में पसीने के कारण ये और अधिक हो जाती है। स्किन से पसीना निकलते हैं और उसमें मौजूद बैक्टीरिया बढ़ते जाते हैं और शरीर के दुर्गंध का कारण बनते हैं। बहुत सारे मामलों में अच्छी तरह से नहाने से इसकी समस्या नहीं होती है। लेकिन अंडरआर्म्स के दुर्गंध की समस्या अच्छे से नहाने के बाद भी कई बार नहीं जाती है। ऐसे में अंडरआर्म्स से आने वाली दुर्गंध को नजरअंदाज ना करें। कई बार थायरॉयड इश्यू और हार्मोनल चेंजेस के कारण भी अंडरआर्म्स में से बदबू आती है।
तो अगर आपको बहुत ज्यादा दुर्गंध आती है तो तो एक बार स्किन स्पेशलिस्ट से मिलेँ।
इचिंग होना
अगर अंडरआर्म्स के तरफ बहुत ज्यादा खुजली होती है तो इसे नजरअंदाज ना करें। कई बार बाकि अंगों की तुलना में इस जगह पर ज्यादा खुजली होती है। ऐसा बैक्टीरिया की वजह से होता है जिसको नजरअंदाज करने पर रैशेज की समस्या भी उत्पन्न कर सकते हैं। इसका रंग ज्यादा काला होता है और बैक्टीरिया ज्यादा होने की वजह से यहां खुजली होती है। ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट से जरूर मिल लें।
रैशेज़ होना
कई बार यीस्ट इंफेक्शन के कारण अंडरआर्म्स में रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में ओटीसी एंटी-फंगल क्रीम लगाने से आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अगर इंफेक्शन 5 दिनों से अधिक रहती है तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से मिलें जो आपको कुछ गोलियां खाने के लिए दें। इसके अलावा रैशेज़ ठीक करने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर भी बगल की सफाई करने रैशेज नहीं होते हैं।
बहुत पसीना आना
कई लोगों को अंडरआर्म्स में काफी पसीना आता है। इसी पसानी समझकर इग्नोर ना करें। क्योंकि पसीने में कई सारे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी स्थिति में सूती कपड़े पहनें। ऐसे कपड़े आपकी स्किन को सांस लेने में मदद करते हैं। सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि वे पसीने को सोख नहीं पाते और त्वचा को भी परेशानी हो सकती है।
बगल में गांठे होना
कई बार ऐसा होता है और हम अपने आपको कोसने लगते हैं कि पहले से ध्यान क्यों नहीं दिया। बगल में कालापन और गंदगी होना सामान्य समस्या है लेकिन वह हेल्त प्रॉब्लम तब बन जाती है जब बगल में गांठें पड़ जाती हैं। कई बार बगल में संक्रमण, एलर्जी या फंगल ग्रोथ के कारण भी गांठ की समस्या हो जाती है। इन गांठ को ठीक करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें और नीम व तुलसी की पत्तियों से समय-समय पर बगल की सफाई करते रहें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों