अंडरआर्म्स डार्क हैं तो इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्स साफ करने से ही सबकुछ नहीं हो जाता। क्योंकि इन्हें साफ करने के बाद वह हिस्सा काले दिखने लगते हैं जो कि दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। तो इसे साफ कैसे किया जाए? 

Gayatree Verma

मेरी एक कलीग कल स्लीवलेस ड्रेस पहनकर आई थी। उसने अपने अंडरआर्म्स ही नहीं साफ कराए थे। शायद वो कराई हो लेकिन उसके अंडरआर्मस काले थे तो पता नहीं चल रहा था। ऐसा कई लोगों के साथ होता है। कई महिलाओं के अंडरआर्म्स साफ होते हुए भी साफ नहीं दिखते हैं। ऐसा उस हिस्से की डार्कनेस की वजह से होता है। 

अंडरआर्म हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जहां के बाल साफ कराना जरूरी माना जाता है। 

एक तो स्लीवलेस ड्रेस पहनने के लिए उन्हें साफ कराना जरूरी माना जाता है दूसरा पसीने के कारण वहां के बाल गीले हो जाते हैं तो वो एहसास गंदा होता है। इस बुरे एहसास को दूर करने के लिए अंडरआर्म्स को साफ कराना जरूरी होता है। 

तीसरा और सबसे जरूरी, पसीने की बदबू को दूर करने के लिए भी अंडरआर्म्स साफ करने जरूरी होते हैं। क्योंकि बाल होने के कारण पसीने की बदबू और तीखी हो जाती है। तो अब आप समझ गईं कि अंडरआर्म्स क्यों साफ कराना जरूरी होता है? 

लेकिन अंडरआर्म्स साफ करने से ही सबकुछ नहीं हो जाता। क्योंकि इन्हें साफ करने के बाद वह हिस्सा काला दिखने लगता है जो कि दिखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। तो इसे साफ कैसे किया जाए? 

इसके लिए तो सबसे पहले कारण जानने की जरूरत है। अंडरआर्म्स के काले होने के कई सारे कारण होते हैं। जिनमें से ये कुछ हैं- 

  • कई दवाओं के दुष्प्रभाव से होता है।
  • कई बार ये जेनेटिकली भी होता है। 
  • इसके अलावा इसका मुख्य कारण हेयर रिमूवल क्रीम भी हो सकता है जो बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल करते समय त्वचा पर काले निशान छोड़ जाता है।

अब इन काले अंडरआर्म्स को गोरा बनाने के लिए क्या किया जाए?  

हमारी हर समस्या को समाधान प्रकृति में हमारे आस पास मौजूद चीजों में छुपा हैं जो प्राकृतिक तरीके से हमारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ऐसे ही डार्क अंडरआर्म को गोरा बनाने का उपाय छुपा है बेकिंग सोडा में... 

बेकिंग सोडा पेस्ट

बेकिंग सोडा पेस्ट अंडरआर्म्स साफ करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बनाइए और अब उससे अपने अंडरआर्म्स को मसाज करिए। फिर इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन तक करें। इससे आपके अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे। 

बेकिंग सोडा और नारियल तेल 

इसी तरह से आप अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी यूज़ कर सकती हैं। फिर एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन-चार चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिक्स करें और उससे अंडरआर्म्स की मसाज करें। इससे आपके अंडरआर्म्स गोरे हो जाएंगे।

ऐसे ही बेकिंग सोडा से जुड़े अन्य उपायों को जानने के लिए ये वीडियो देखें।  

Disclaimer