Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

अंडरआर्म्स को व्हाइट करने से पहले ये जान लें कि वे काले क्यों होते हैं?

आपने अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने के नुस्खों के बारे में तो बहुत सुना होगा। लेकिन क्या कभी ये जाना है कि अंडरआर्म्स काले क्यों होते हैं। तो यहां जानें इसके कारण। 
Updated:- 2018-06-24, 09:45 IST
reason ofblack underarms main

गर्मी का मौसम आते ही हर किसी के स्‍लीवलैस, ऑफ शॉल्‍डर या कोल्‍ड शॉल्‍डर जैसी ड्रेसेस अलमारी से बाहर निकलने लगते हैं। लेकिन कभी इसे पहन नहीं पाती हैं। इसे पहनने के लिए महिलाएं मंथ में वैक्सिंग कराने वाले दिन का इंतजार करती हैं। क्योंकि उनके अंडरआर्म्स इतने ज्यादा काले होते हैं कि वे स्लीवलेस टाइप के ड्रेसेस पहन नहीं पाती हैं।  

दरअसल वैक्सिंग कराने के दौरान महिलाएं अपने अंडरआर्म्स को व्हाइट दिखाने के लिए ब्लीच करवाती हैं। जिसके बाद ही वे स्लीवलेस टाइप के ड्रेसेस पहन लेती हैं। लेकिन एक सप्ताह बाद फिर से अंडरआर्म्स काले दिखने शुरू हो जाते हैं और फिर से इस तरह के कपड़े अलमारी में रखे जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके अंडरआर्म्स तुरंत काले पड़ जाते हैं तो एक बार इनके काले होने का कारण भी जान लें। क्योंकि एक बार आप अंडरआर्म्स के काले होने का कारण जान लेंगी तो उनकी सफाई अच्छे से कर पाएंगी जिससे आपको ब्लीच करवाने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कि आपकी कौन सी गलतियां आपके अंडरआर्म्‍स को काला बनाती हैं।

फिटिंग कपड़े पहनना

reason ofblack underarms inside

अगर आप बहुत ज्यादा फिटिंग और तंग कपड़े भी पहनती हैं तो ये आपके अंडरआर्म्स को काला कर सकती हैं। तंग और फिटिंग कपड़े पहनने से आपके अंडर आर्म में घर्षण होता है, जिसके कारण इन्फेक्शन होता है और बगले काली पड़ जाती हैं। इसलिए कभी भी ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। खासकर टाइट और फिटिंग बाहों वाले कपड़े बिल्कुल भी ना पहनें।  

जेनेटिकली भी होते हैं काले

कई बार आपके दांतों का रंग और अंडरआर्म्स का कालापन जेनेटिकली भी होता है। जिस तरह से आपकी पूरी बॉडी का रंग आपको जेनेटिकली मिला हुआ है उसी तरह से आपके दांतों और अंडरआर्म्स का रंग भी आपको मिला हुआ है। ऐसे में तो आपको उन्हें साफ कराना ही पड़ेगा। 

डायबिटीज व अन्य बीमारियां

reason ofblack underarms inside

कई बार बीमारियां भी अंडरआर्म्स के काले होने का कारण बन जाती हैं। डायबिटीज, थायरॉयड, हार्मोनल चेंजेस तथा गर्भनिरोधक गोलियों के अधित इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स काले पड़ने लगते हैं। ये बिल्कुल उसी तरह से है जैसे धूप से आपकी स्किन प्रभावित होकर टैन हो जाती है। इसी तरह से इन बीमारियों की वजह से भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैँ। 

अंडरआर्म्स के काले होने की सबसे बड़ी वजह डायबिटीज भी होती है। डायबिटीज से पिग्मेंटेशन की समस्या होती है जिसके कारण डार्क अंडर आर्म की समस्या हो सकती है। डायबिटिज की वज‍ह से कुछ लोगों में एन्थोसिस नाइग्रिकन्स नामक बीमारी हो जाती है जिसकी वजह से अंडर आर्म्‍स में काले पैचेज पड़ जाते हैं।

अगर आपके भी अंडरआर्म्स बार-बार काले पड़ते हैं तो एक बार इस बीमारी का चेकअप करा लें। क्योंकि इन पैचेज के काले पड़ने को आप बार-बार ब्लीच करवा कर शायद और अधिक बीमार बना रही हों। इसलिए इनका पूरा इलाज करवाएं।  

शेविंग करना 

reason ofblack underarms inside

कई लड़कियां थोड़े-थोड़े बाल आने के बाद शेविंग करने लगती हैं। अंडरआर्म्‍स को बार-बार शेव करने की वजह से भी वे काले पड़ जाते हैं। खासकर तो ऐसा तब ज्यादा होता है जब आपके बालों का रंग आपकी स्किन से ज्यादा काले हों। अगर आपके बाल आपके स्किन के कलर से ज्‍यादा काले है तो शेविंग के बाद आपको अपने बांहों के आसपास की जगह पर काले धब्‍बे नजर आएंगे, इसलिए लड़कियों को शेविंग की जगह वेक्सिंग करानी चाहिए। 

पसीना 

पसीने की वजह से भी अंडरआर्म्स काले पड़ते हैं। दरअसल बालों के कारण यहां पसीना जमा होने लगता है और बदबू आने लगती है। इसके अलावा पसीने में मौजूद बैक्टीरिया भी यहां जमा होने लगते हैं। ये बैक्टीरिया भी अंडरआर्म्स के काले होने का कारण बनती हैं। इसलिए हमेशा बगल के पसीने को साफ करते रहे हैं। 

तो इन कारणों पर ध्यान दें और अपने अंडरआर्म्स को काला ना होने दें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।