herzindagi
bad effects of eating bread on an empty stomach

खाली पेट ब्रेड खाने से क्या होता है?

क्या आप भी नाश्ते में ब्रेड खाते हैं, आइए जानते हैं खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 17:50 IST

ब्रेड हम सभी के डाइट का हिस्सा है। अक्सर लोग सुबह के वक्त खाली पेट ब्रेड का सेवन नाश्ते के रूप में कर लेते हैं। लोगों को यह फैंसी और हेल्दी खाना लगता है, लेकिन आपको बता दें कि जब आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो आपके शरीर को यह वास्तव में नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं खाली पेट ब्रेड खाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जी ने जानकारी साझा की है।

खाली पेट ब्रेड खाने से क्या होता है?

bread white

शुगर स्पाइक

ब्रेड कार्बोहाइड्रेट से बनी होती है जो शरीर में ग्लूकोज में टूट जाती है। अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो ग्लूकोज तेजी से ब्लडस्ट्रीम में अवशोषित हो जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि होती है।इसके कारण इंसुलिन प्रतिरोध हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर की कोशिकाएं इन्सुलिन पर प्रतिक्रिया नहीं करती है, जिससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

वेट गेन

ब्रेड में हाई कैलोरी फूड होती है, अगर ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल ब्रेड ओवर ईटिंग को बढ़ावा देती है। इससे आप और भी ज्यादा अनहेल्दी खा सकते हैं जो कि वजन में योगदान दे सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले आहार व पोषण

कब्ज

homemade white bread

ब्रेड एक काम फाइबर वाला भजन है जिसे आप खाली पेट खाते हैं तो आपका पाचन धीमा हो सकता है। इसके कारण आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है ऐसे में अगर आप खाली पेट इसे खाते हैं तो इससे गैस की समस्या हो सकती है। पेट में ब्लोटिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें-आंतों और लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेगा यह जूस

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।