जब महिलाएं हेल्दी डाइट की तरफ बढ़ती हैं तो वह सबसे पहले अपने किसी भी फूड के कैलोरी काउंट पर ध्यान देती हैं। अमूमन यह माना जाता है कि हाई कैलोरी काउंट फूड हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होती हैं। इसलिए, अगर वह इनका सेवन करेंगी तो उनका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है।
जरूरी नहीं है कि हाई कैलोरी फूड अनहेल्दी हो। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका कैलोरी काउंट अधिक होता है, लेकिन उनमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जिसके कारण वह आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं और आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच सकते हैं। इस तरह अगर देखा जाए तो यह हाई कैलोरी फूड्स आपके लिए लाभदायक है और यह हेल्दी वेट मेंटेन करने में मददगार है-
एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसका कैलोरी काउंट काफी अधिक होता है। एक मीडियम एवोकाडो में लगभग 250-300 कैलोरी होती है। लेकिन इसमें कैलोरी का मुख्य सोर्स हेल्दी फैट होता है। इसमें विटामिन सी, ई, के और बी -6 के साथ-साथ फोलेट, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि मौजूद है। इसके अलावा, एवोकाडो में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। यह आपके वजन को कम करने के साथ-साथ दिल, आंखों और हड्डियों को मजबूत करने व अवसाद के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें:एसिडिटी की समस्या को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
3 ऑउंस साल्मन में लगभग 177 कैलोरी और 11 ग्राम फैट होता है। हालांकि, इसमें कैलोरी अधिक होती है, लेकिन यह प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा, इसमें बी विटामिन, पोटेशियम, सेलेनियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। साथ ही, यह ओमेगा 3 फैटी एसिड के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह रक्तचाप को कम करने, कैंसर के जोखिम को कम करने और शरीर में सूजन को कम करने में मददगार है।
यह विडियो भी देखें
नट्स में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इनमें कैलोरी काउंट भी काफी अधिक होता है। आप केवल एक मुट्ठी भर नट्स का सेवन करके 200 कैलोरी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन वे वास्तव में आपको विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं जिसकी आपके शरीर को बहुत अधिक आवश्यकता होती है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो इसे घी में भुनकर या फिर फ्राई करके नहीं खाना चाहिए।
अंडों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जब लोग वेट लॉस डाइट पर होते हैं तो वह अंडे का सेवन अवश्य करते हैं। एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी मौजूद होती है।। हालांकि, एग हेल्दी फैट और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं। इसके अलावा, इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जिसके कारण यह सेहत को कई रूपों में लाभ पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें:मुंहासों के पीछे का कारण हो सकती हैं खाने की ये चीजें
पीनट बटर को व्हाइट बटर की अपेक्षा अधिक हेल्दी माना जाता है और वेट लॉस डाइट में लोग इसे शामिल करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि इसमें कैलोरी काउंट काफी अधिक होता है। सिर्फ 2 बड़े चम्मच में लगभग 200 कैलोरी होती है। हालांकि, यह सेहत के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसलिए, जब आप इसका सेवन करें तो इसकी मात्रा पर भी ध्यान दें। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा पिघलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आप इसे थोड़ा पिघलाती हैं तो आप उतनी ही मात्रा में ब्रेड को आधा पीनट बटर से कवर कर सकती हैं।
तो अब आप भी इन फूड्स को मॉडरेट तरीके से खाएं और अपनी हेल्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।