herzindagi
image

सुबह आंख खुलते ही दिखें ये 4 लक्षण, तो समझ जाए थायराइड की चपेट में आ चुकी हैं आप

थायराइड एक आम समस्या है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाए, तो दिक्कत हो जाती है। अगर आपको सुबह उठते ही ये 4 लक्षण लिखाई दे तो आपको डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 11:39 IST

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में थायराइड की समस्या एकदम आम हो गई है। किसी को भी थायराइड अपनी चपेट में ले सकता है। सबसे पहले जानते हैं कि थायराइड क्या है?

थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो हमारे गले के सामने वाले हिस्से में मौजूद होती है। यह ग्रंथि t3 और t4 नामक हार्मोन बनती है, जो शरीर के कई कार्यो के लिए जरूरी है। यह मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, वजन,  मूड यहां तक की स्किन और बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

थायराइड दो तरह का होता है। एक जिसमें हार्मोन कम बनने लगता है और दूसरा जिसमें हार्मोन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। अधिकतर लोगों को कम हार्मोन बनने वाली ही शिकायत होती है। कई बार थायराइड बढ़ जाता है और इसकी जानकारी हमें बाद में होती है ऐसे में हम आपको आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जो सुबह उठने पर दिखाई देते हैं चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  Dr. Kashish Gupta, Consultant Endocrinology, PSRI Hospital इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

सुबह आंख खुलते ही दिखते हैं ये लक्षण

रात भर सोने के बाद जब आप सुबह उठती हैं और आपको थकान महसूस होती है, तो समझ जाइए की थायराइड आपके घेर रहा है। बता दें कि थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म बनाने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है और जब यह ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है तो शरीर में बदलाव आने लगते हैं। इसकी कमी से सुस्ती महसूस होती है।

thyroid-gland

जब शरीर में इस हार्मोन की कमी होने लगती है, तो शरीर में फ्लुएड रिटेंशन होने लगता है। जिस वजह से सुबह के वक्त आपका चेहरा सूजा हुआ लगता है और आंखें भरी लगती है। अगर आप खुद में यह बदलाव नोटिस कर रही हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-बेटी की उम्र हो गई है 15, लेकिन अब तक नहीं आया है पीरियड? डॉक्टर से जानें कारण

important-facts-you-should-know-about-thyroid

बता दे की थायराइड हार्मोन की कमी शरीर के हर सेल को प्रभावित करती है। चाहे वह मांसपेशियां, जोड़ हो या तंत्रिका तंत्र। थायराइड हार्मोन की कमी से मांसपेशियों में ऊर्जा की सप्लाई घट जाती है। इससे मांसपेशियों में अकड़न और दर्द महसूस होता है। कई बार उंगलियों के जोड़ों में अकड़न और दर्द भी होता है।

अगर सुबह उठते ही आपको लगता है कि दिल की धड़कन काफी ज्यादा तेज है तो यह थायराइड हार्मोन के बहुत ज्यादा स्तर का संकेत हो सकता है। इसे पैल्पिटेशन कहा जाता है। ऐसा हाइपरथायरायडिज्म में होता है।

यह भी पढ़ें-गर्मी में पानी की कमी से क्यों बिगड़ता है पाचन?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।