Obesity Causes: क्या खाने के बाद सोने से बढ़ता है मोटापा? एक्सपर्ट से जानें

अगर आप भी खाने के बाद एक झपकी लेते हैं या फिर डिनर के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इस बारे में एक्सपर्ट की राय जानें। इसका आपके वजन और डाइजेशन पर असर हो सकता है।

what happens if i sleep after eating

What causes Indigestion: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि खाने के बाद तेज नींद आती है। अगर आप घर पर हैं, तो लंच के बाद कुछ देर के लिए झपकी तो जरूर लेते होंगे। कुछ लोग डिनर करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सही नहीं है। जी हां, बेशक आप वजन कम करने की लाख कोशिश कर रही हों, लेकिन अगर आप खाने के तुरंत बाद सो जाती हैं, तो आपका वजन कम नहीं हो सकता है। खाने के बाद सोने का सेहत पर क्या असर होता है? क्या इससे मोटापा बढ़ सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

खाने के बाद सोना कितना सही?

sleeping after eating myth

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप खाने के तुरंत बाद सो जाती हैं, तो यह बिल्कुल सही नहीं है। आयुर्वेद में हमार शरीर में तीन दोष बताए गए हैं- वात,पित्त और कफ। इन दोषों में असंतुलन होने पर कई बीमारियां हो सकती हैं। खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर में कफ (वॉटर एलीमेंट) और मेदा (फैट) बढ़ जाता है। जब हम सोते हैं, तो मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे डाइजेशन और स्लो हो जाता है और अगर पूरा मील खाने के तुरंत बाद आप सो जाती हैं, तो इससे खाना सही से नहीं पचेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद सोते हैं, तो हो सकता है नींद में आपको सीने में जलन महसूस हो और आपकी नींद में अड़चन आए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब खाना ठीक से नहीं पचेगा, तो इससे पेट में जलन और एसिडिटी पैदा हो सकती है। खाने के बाद सोने से मोटापा बढ़ने का कारण यह भी है कि इस बीच आपको कैलोरी बर्न करने का समय नहीं मिलता है।

खाने और सोने में होना चाहिए कितना अंतर?

causes of sleeping immediately after eating

एक्सपर्ट के मुताबिक, खाने और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। खासकर, अगर आपने भारी खाना खाया है तो 3 घंटे से पहले बिल्कुल भी न सोएं। खाने के बाद कुछ देर वज्रासन में बैठें। इससे खाना पचने में मदद मिल सकती है। साथ ही डिनर ज्यादा भारी न लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद कहता है कि खाते समय हमेशा खाने के बारे में सोचो

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP