क्या रोने से भी आंखों को फायदा होता है? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग इमोशनल जल्दी हो जाते हैं। बहुत सारे लोग इसे कमजोरी का संकेत समझते हैं, लेकिन आपको बता दें कि रोने से आंखों को बहुत फायदा होता है। आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-05, 16:54 IST
image

इमोशन हर किसी में होता है। कुछ लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर रोने लगते हैं। ऐसे लोगों को लोग कमजोर मानते हैं। यानी रोने को कमजोरी का संकेत माना जाता है। लेकिन मेडिकल के नजरिए से देखा जाए ,तो रोना सिर्फ भावनात्मक राहत ही नहीं देता है, बल्कि आंखों के लिए भी कई फायदे लेकर आता है। रोने की प्रक्रिया आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक नेचुरल भूमिका निभाती है। आइए इस बारे में विस्तार से एक्सपर्ट से समझते हैं। Dr. Purendra Bhasin, Founder & Director, Ratan Jyoti Netralaya, Gwalior. इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या रोने से भी आंखों को फायदा होता है?

crying benefits

एक्सपर्ट बताते हैं कि सबसे पहले, जब हम रोते हैं, तो हमारे आंखों से आंसू निकलते हैं। ये आंसू तीन तरह के होते हैं, बेसल- आंखों को नम रखने के लिए, रिफ्लेक्स -धूल या धुएं से बचाने के लिए और तीसरा होता है इमोशनल- भावनात्मक कारणों से।

इमोशनल आंसू में कई तरह के हार्मोन और टॉक्सिन्स होते हैं, जिनका शरीर से बाहर निकलना मानसिक और शारीरिक रूप से लाभकारी होता है। रोने से आंखों की सफाई होती है। आंसुओं में लाइसोजाइम नामक एंजाइम पाया जाता है, जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इससे आंखों में संक्रमण का खतरा कम होता है। इसके अलावा , आंसू आंखों की सतह को नम बनाए रखते हैं, जिससे ड्राय आई सिंड्रोम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। जो लोग स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करते हैं या कम पलक झपकाते हैं, उनके लिए कभी-कभी रोने से आंखों में राहत महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपका भी बच्चा कार्टून देखता है? जान लें नुकसान

crying benefits for eyes

एक्सपर्ट बताते हैं कि रोने से आंखों की छोटी-मोटी जलन, धूल या किसी परागकण जैसी बाहरी चीजों से धुलकर बाहर निकल जाती हैं। इससे आंखों साफ और ताजगी से भर जाती हैं। इसके साथ ही रोना मानसिक तनाव को भी कम करता है, जिससे आंखों की नसों और मांसपेशियों को भी राहत मिलती है।

कुल मिलाकर कभी-कभी रोना न सिर्फ आपके मन को हल्का करता है, बल्कि आपकी आंखों के लिए भी एक नेचुरल साफ सफाई और रक्षा प्रणाली का काम करता है। इसलिए अगर आप भावुक हो जाते हैं और आपकी आंखों से आंसू निकलते हैं, तो घबराने की बजाय यह समझें कि यह आपकी आंखों और मन दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या उंगलियां चटकाने से गठिया हो सकता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP