Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:52 AM IST

क्या उंगलियां चटकाने से गठिया हो सकता है?

आप भी उंगलियां चटकाती हैं। कहीं आपको भी, तो ऐसा नहीं सोचती हैं, कि इससे आपको गठिया की शिकायत हो सकती है। आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है। 
Updated:- 2025-06-05, 14:21 IST
image

अक्सर हम घूमते फिरते, उठते बैठे, बाते करते उंगलियां जरूर चटकाते हैं। कुछ लोगों को उंगलियां चटकाने में मजा आता है, तो कुछ लोगों को दर्द में आराम मिलता है। लेकिन आपने अक्सर सुना होगा कि घर में कुछ बड़े बुजुर्ग हमेशा ऐसा करने से मना करते हैं। वो हमें रोकते हैं और कहते हैं अरे, उंगलियां मत चटकाओ, नहीं तो गठिया हो जाएगा। यकीनन आप में से कई लोगों ने यह बात सुनी होगी। और हम में से कुछ लोग इसपर यकीन भी करते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है। क्या यह एक मेडिकल फैक्ट है, या एक मिथक है। आइए इस आम से सवाल का जवाब जानते हैं, हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत जी से।

क्या उंगलियां चटकाने से गठिया होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट प्रियंका इसे एक मिथ के अलावा कुछ भी नहीं बताती हैं। वह कहती हैं कि जब हम अपनी उंगलियां चटकाते हैं तो एक क्रैक साउंड आती है, तो इसके पीछे है एक दिलचस्प विज्ञान। हमारी उंगलियों के जोड़ों में एक चिकनाई वाली तरल पदार्थ होता है,जिसे साइनोवियल फ्लूड कहते हैं।यह तरल पदार्थ हड्डियों को आपस में रगड़ने से बचाता है और जोड़ों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इस फ्लूड में कुछ गैस के बुलबुले होते हैं, जब आप अपनी उंगलियों को मोड़ते हैं, तो ये छोटे-छोटे बुलबुले अचानक फूट जाते हैं। इसी कारण हमें क्रैक की आवाज सुनाई देती है। इससे गठिया की बीमारी नहीं होती है एक बार बुलबुले फूट जाते हैं, तो उन्हें फिर से बनने में समय लगता है, यही कारण है कि जब आप एक ही उंगली को तुरंत चटकाते हैं तो ये नहीं चटकते हैं, ना ही कोई आवाज आती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

 finger cracking

तो यह साफ है कि इससे गठिया जैसी कोई बीमारी नहीं होती है। गठिया जेनेटिक्स, यूरिक एसिड के बढ़ने या जोड़ों पर अत्यधिक दबाल के कारण होता है। उंगलियां चटकाने से जोड़ों को ऐसा कोई नुकसान नहीं होता है। यह सिर्फ एक खराब हैबित है , जो सामने वाले को अजीब लग सकती है।

यह भी पढ़ें-पैर आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या बताते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।