ब्रेस्ट कैंसर के मामले आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके शुरुआती लक्षणों को अगर न पहचाना जाए, तो इलाज में मुश्किल हो सकती है और कई बार इलाज संभव भी नहीं हो पाता है। कई बार ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण शुरुआत में पता नहीं चलते तो कई बार महिलाएं ब्रेस्ट में होने वाले नॉर्मल पेन या गांठ को ब्रेस्ट कैंसर से जोड़कर परेशान हो जाती हैं। ब्रेस्ट पेन, ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। लेकिन, कब ब्रेस्ट पेन की वजह ब्रेस्ट कैंसर होता है और कब यह नॉर्मल होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
क्या ब्रेस्ट में दर्द का मतलब 'ब्रेस्ट कैंसर' होता है?
- सबसे पहले तो आप यह समझिए कि ब्रेस्ट पेन दो तरह का हो सकता है, साइक्लिक और नॉन साइक्लिक। अगर आपको पीरियड आने से कुछ दिन पहले यानी पीएमएस के दौरान ब्रेस्ट में दर्द हो रहा या पीरियड के दिनों में ब्रेस्ट पेन फील हो रहा है, तो यह पूरी तरह से नॉर्मल है।
- यह ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण नहीं है और आपको इसे लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दरअसल, पीरियड्स के समय शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव गोता है और इसके कारण कई बार ब्रेस्ट सेल्स में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है।
- अगर आपको पीरियड्स के अलावा ब्रेस्ट में पेन हो रहा है, तो इसके पीछे भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर की वजह से ही हो रहा है।
- ब्रेस्ट में पेन के साथ यह देखना जरूरी है कि ब्रेस्ट में कोई गांठ तो नहीं है, निप्पल या ब्रेस्ट की शेप में कोई बदलाव तो नहीं आया है या ब्रेस्ट की स्किन का रंग तो नहीं बदल रहा है। याद रखें कि सिर्फ ब्रेस्ट पेन, ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण नहीं होता है। इसके अलावा बाकी चीजों पर ध्यान देना भी जरूरी है।
- ब्रेस्ट में दर्द, जिसे मास्टालजिया भी कहा जाता है, सिर्फ इससे घबराना या इसे ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण समझ लेना सही नहीं है। अगर आपको बाकी कोई लक्षण महसूस नहीं हो रहे हों, तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर अक्सर ब्रेस्ट में दर्द हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी इन बातों को महिलाओं को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
अगर आपको ब्रेस्ट में अक्सर दर्द महसूस हो या ब्रेस्ट की शेप में कोई बदलाव या गांठ नजर आए, तो इस पर तुरंत ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों