Verified by dr shikha gupta (gynaecologist)
मेडिकल साइन्स की तरक्की से न केवल स्त्री बल्कि अब ट्रांसजेंडर भी बच्चे को जन्म दे सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार हार्मोनल प्रॉब्लम की वजह से ट्राजेंडर्स न तो पूरी तरह से महिला और न ही पूरी तरह से पुरुष होता है। इन्हें आम बोलचाल की भाषा में किन्नर कहा जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार शरीर में हार्मोन की परेशानी की वजह से सेकेंडरी सेक्सुअल कैरेक्टर को उभार नही पाते हैं जिसकी वजह से वह थोडे डिफरेंट नजर आते हैं।
पहले के समय में जहां कुछ महिलाएं मां नहीं बन पाती थी। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ती थी। समय के साथ मेडिकल साइंस की मदद से कोई भी महिला मां बन सकती हैं। इसके अलावा आज ट्रांसजेंडर भी माता-पिता का सुख भोग सकते हैं। आपको यह पढ़कर यकीन नहीं हो रहा होगा,
भला ट्रांसजेंडर कैसे पैरेंट्स बन सकते हैं? लेकिन यह सच है। मेडिकल प्रोसेस के द्वारा ट्रांसजेंडर गर्भ धारण कर सकते हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि आज के समय में जरूरी टेस्ट के बाद गर्भ धारण किया जा सकता है।
क्या ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हो सकते हैं?
ट्रांसजेंडर कई तरह के होते हैं। ऐसे में डॉक्टर के पास जाकर जरूरी टेस्ट करवाने के बाद ही पता किया जा सकता है कि ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हो सकते या नहीं। उदाहरण के लिए, एक व्यक्ति जो खुद को भीतर से महिला मानता है, लेकिन पुरुष (लिंग और अंडकोष) के साथ पैदा हुआ होता है। इसी तरह एक व्यक्ति खुद को पुरुष मानता है लेकिन जन्म के साथ उनके पास गर्भाशय होते है। ऐसे में यह ट्रांसजेंडर गर्भधारण कर सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कई ट्रांसजेंडर के ओवरी होती है ऐसे में वह IVF के माध्यम से गर्भ धारण कर सकते हैं। (प्रेग्नेंसी के लिए हेल्दी डाइट)
ओवरी ट्रांसप्लांट
ओवरी ट्रांसप्लांट के द्वारा भी ट्रांसजेंडर बच्चे पैदा कर सकते हैं। दरअसल जिस व्यक्ति या फिर ट्रांस महिलाएं जिन्हें पहले ओवरी नहीं होती है। उन्हें मेडिकल प्रक्रिया द्वारा ओवरी ट्रांसप्लांट के द्वारा ओवरी लगाया जाता है। इस प्रक्रिया के द्वारा ट्रांसजेंडर को मां बनाया जा सकता है। इस तरह का ट्रांसप्लांट बेहद खतरनाक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में जामुन खाने से फायदा होगा या नुकसान? जानें सच्चाई
ट्रांसजेंडर की डिलीवरी
बेबी कंसीव करने के बाद डिलीवरी का समय बेहद नाजुक होता है। अधिकतर मामलों में ट्रांसजेंडर IVF की मदद से कंसीव कर लेते हैं लेकिन उनकी नॉर्मल डिलीवरी होना आसान नहीं होता है। ऐसे में डॉक्टर सी-सेक्शन के द्वारा डिलीवरी करते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में सब हो कुशल मंगल इसके लिए फॉलो कर सकती हैं ये वास्तु टिप्स
Recommended Video
ट्रांसजेंडर कैसे कराएं ब्रेस्टफीडिंग?
एक्सपर्ट के अनुसार फेमिनिज्म हार्मोन थेरेपी लेने के बाद ब्रेस्टफीडिंग करवा सकते हैं। फेमिनिज्म हार्मोन थेरेपी में ब्रेस्ट का विकास होता है। 6 महीने बाद ट्रास महिलाएं अपने बच्चे को दूध पिला सकती हैं। (प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।