herzindagi
Can late night sleep cause infertility

क्या नींद की कमी से फर्टिलिटी पर असर होता है? जानें

&nbsp; नींद की कमी का असर हार्मोनल बैलेंस पर होता है। इसकी वजह से सेक्शुअल हेल्थ और फर्टिलिटी किस तरह प्रभावित होती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-29, 13:59 IST

आज के वक्त में हम सभी जिंदगी की भागदौड़ में काफी उलझ गए हैं। खासकर, महिलाएं घर-परिवार और काम को मैनेज करने के चक्कर में, महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यहां तक कि महिलाओं को कई बार पूरी नींद लेने का वक्त भी नहीं मिलता है। नींद की कमी की वजह से न केवल हमारा मूड प्रभावित होता है, बल्कि इसके चलते, सेक्शुअल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, डाइजेशन और इम्यूनिटी पर भी असर होता है। अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ, आपको अच्छी और पूरी नींद पर भी ध्यान देना चाहिए। नींद की कमी किस तरह फर्टिलिटी पर असर डाल सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

नींद की कमी का फर्टिलिटी पर क्या असर होता है? (What happens when you don't get enough sleep)

sleep and brain health

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, महिला और पुरुष दोनों में ही फर्टिलिटी के लिए, अच्छी नींद बहुत जरूरी है।
  • अच्छी नींद आपको रिलैक्स करने में मदद करती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
  • वहीं, नींद की कमी, शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा सकती है और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा कर सकती है।
  • अच्छी नींद से रिप्रोडक्टिव हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) और फोलिकल-स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
  • नींद की कमी इन हार्मोन्स के लेवल में असंतुलन पैदा कर सकती है। इसकी वजह से फर्टिलिटी पर असर होता है।
  • नींद पूरी न होने का सीधा असर, लेप्टिन हार्मोन पर होता है। यह हार्मोन ओव्युलेशन के लिए, बहुत जरूरी होता है।
  • नींद की कमी से कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है। वहीं, इसकी वजह से मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • नींद की कमी, सेक्शुअल लाइफ को भी प्रभावित करती है।

sleeping for health

  • नींद पूरी न होने का असर, स्पर्म प्रोडक्शन पर भी होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि जिन महिलाओं को नींद अच्छे से नहीं आती है या जो नाइट शिफ्ट में काम करती हैं, उन्हें प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आती है।
  • अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो 8-9 घंटे की अच्छी नींद आपके लिए बहुत जरूरी है। 

यह भी पढ़ें- अच्छी नींद के लिए रामबाण है यह औषधि

नींद की कमी से पूरे शरीर पर असर होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- इन विटामिन और मिनरल की कमी बन सकती हैं नींद न आने की वजह

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।