herzindagi
How to reduce belly fat in  days

हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बढ़ सकता है बेली फैट, सुबह खाली पेट पिएं ये दो चीजें

शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है। इसे कम करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई कुछ चीजों को पानी में मिलाकर खाली पेट पिएं।
Editorial
Updated:- 2024-07-07, 00:34 IST

पेट की जिद्दी चर्बी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस के चलते भी पेट लटकने लगता है। बेली फैट न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। शरीर में कई हार्मोन्स हमारे डाइजेशन, वजन और अन्य फंक्शन्स को रेगुलेट करते हैं। जब इन हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होता है, तो उसका असर शरीर पर कई तरीकों से होता है। महिलाओं में पीसीओएस बेली इन्हीं में से एक है। अगर आप भी लटकी हुई तोंद से परेशान हो चुकी हैं, तो एक्सपर्ट की बताई इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पिएं। इससे बेली फैट कम होगा और हार्मोन्स भी बैलेंस होंगे। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 पेट की चर्बी कम करने के लिए खाली पेट पिएं अदरक और हल्दी का पानी

ginger water for belly fat

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, अदरक और हल्दी का पानी बेली फैट कम करने में मदद करता है।
  • इससे शरीर की जिद्दी चर्बी पिघलने लगती है और वजन घटता है।
  • हल्दी और अदरक दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। 
  • खाली पेट इन दोनों चीजों का पानी पीने से डाइजेशन मजबूत होता है और फैट भी जल्दी बर्न होता है।
  • आधा इंच अदरक और कच्ची हल्दी के बहुत छोटे से टुकड़े को पानी में उबालें।
  • इसे आधा रह जाने तक उबलने दें और फिर खाली पेट इसे पिएं।
  • कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम हो सकती है।
  • इसके साथ ही आपको डाइट और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना है।

 बेली फैट कम करने में मदद करेगा नीम का जूस

neem leaves bath benefits

  • नीम के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं।
  • यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है और आयुर्वेद में इसे औषधि माना जाता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बढ़ाने वाले एंजाइम कम होते हैं।
  • इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होती है और पेट की जिद्दी चर्बी पिघलती है।
  • इसमें डिटॉक्सिफाइिंग एजेंट पाया जाता है, जो शरीर में जमी गंदगी को दूर करता है और खून साफ करता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल गुणों की वजह से ये कब्ज को दूर करता है।
  • इससे शरीर के लिए न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है।
  • खाली पेट 5-7 नीम की पत्तियों को कूटकर इसका जूस बनाएं और इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।