अरे मेरे पीरियड्स मिस हो गए...कहीं मैं प्रेग्नेंट तो नहीं!
अरे पर मुझे तो इस महीने पीरियड्स आए थे....तो फिर मैं प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हूं?
पीरियड्स मिस होने को प्रेग्नेंसी का संकेत माना जाता है। जब भी कोई कपल कंसीव करने की प्लानिंग करता है, उस वक्त पीरियड्स न आने पर महिलाएं प्रेग्नेंसी को लेकर आश्वस्त हो जाती हैं और टेस्ट किट के जरिए प्रेग्नेंसी चेक करती हैं। हालांकि, टेस्ट का पॉजिटिव या नेगेटिव आना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद टेस्ट किया है।
क्या पीरियड्स आने के बावजूद प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं?
- अगर आपको पीरियड्स आ गए हैं, तो इसका मतलब एग फर्टिलाइज नहीं हुआ है और आप प्रेग्नंट नहीं हैं। हालांकि, कई बार वजाइना से हल्की स्पॉटिंग या ब्लड आ सकता है। हालांकि, यह कब नॉर्मल है और कब इसे खतरे की घंटी समझना है, यह जरूरी है।
- कई बार इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग होती है और महिलाएं इसे पीरियड्स समझ लेती हैं। असल में यह ब्लीडिंग इंप्लांटेशन के कारण होती है और इसका पीरियड्स से कोई लेना-देना नहीं होता है।
- कई बार महिलाओं में हार्मोनल उतार-चढ़ाव क कारण, प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की स्पॉटिंग या ब्लीडिंग हो जाती है। अगर यह अधिक हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
- यदि महिला का ओव्युलेशन साइकिल अनियमित है, तो भी ऐसा हो सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स का आना या ना आना बेशक प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। लेकिन, सिर्फ इससे प्रेग्नेंसी का कंफर्मेशन समझना सही नहीं है। इसके साथ थकान, मतली, ब्रेस्ट में बदलाव और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण महसूस हो,तो पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करें और फिर ही किसी नतीजे पर पहुंचे। अगर आपको प्रेग्नेंसी में या नॉर्मल दिनों में भी किसी तरह की असमान्य ब्लीडिंग महसूस हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
पीरियड्स और प्रेग्नेंसी से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें और किसी भी कंफ्यूजन पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों