जामुन का फल तो आप सभी ने खूब खाया होगा। इसमें ऐसे कई औषधीय गुण छिपे हुए हैं जो कई बीमारियों के इलाज के लिए कारगर हैं। लेकिन क्या आपको पता है जामुन की तरह ही इसके पत्तों में भी कई कुदरती गुण छिपे हुए हैं। डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी बीमारी तक के लिए यह काफी फायदेमंद हैं।
यही नहीं दादी-नानी भी अक्सर जामुन के पत्तों का सेवन करती थीं। बता दें कि भारत में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जामुन का पेड़ उन्हीं में से एक है। नीम की तरह ही इसके पत्तों का भी सेवन कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या उम्र के साथ-साथ लोगों को होने लगती हैं। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग बहुत कम उम्र में ही इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने का सबसे बेहतर तरीका है जामुन के पत्ते। इसके लिए जामुन के छोटे और एक दम ताजे पत्तों को रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट खा सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
पाचन तंत्र
पाचन तंत्र सही नहीं है और आपको एसिडिटी या फिर कब्ज जैसी समस्या होती है तो जामुन के पत्तों का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए जामुन के पत्तों का पेस्ट बना लें। अगर आप चाहें तो इसके पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल करें। यह पेट के लिए काफी फायदेमंद है और अपच और कमजोर पाचन जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा।
इसे भी पढ़ें:डायबिटीज में आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए ये एक्सपर्ट टिप्स अपनाएं
पेचिश से मिलेगी राहत
अगर आपको दस्त या फिर पाइल्स जैसी समस्या हो तो जामुन के पत्तों का सेवन कर सकती हैं। इस तरह की समस्या को ठीक करने के लिए यह एक प्राकृतिक दवा है। अगर आपको बार-बार यह समस्या होती है तो जामुन के पत्तों का चूरन सेवन कर सकती हैं या फिर चाहें तो इसके पत्ते रोजाना सुबह-सुबह चबा सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
बुखार
बुखार में भी जामुन के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए जब भी आपको बुखार हो तो जामुन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएँ। अगर आप चाहें तो इसमें गिलोए भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से आपको बुखार से राहत मिलेगी और पहले की तुलना में बेहतर महसूस करेंगी।
इसे भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये सॉस, तेजी से घटना शुरू हो जाएगा वजन
मुंह के छाले
अक्सर पेट साफ न होने की वजह से मुंह में छाले निकल आते हैं। इससे न सिर्फ खाने में बल्कि बोलने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए जामुन के पत्तों का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि इसमें एंटी बॉयोटिक गुण होते हैं, जो छालों को ठीक करने के लिए सहायक होते हैं।
ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप जामुन के पत्तों का सेवन कर सकती हैं। शरीर में सही तरीके से रक्त संचार करने के लिए यह काफी सहायक है। रोजाना सुबह-सुबह कच्चे पत्तों का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ्य रहती हैं। इसके अलावा यह हृदय को हेल्दी बनाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।