Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:09 AM IST

पानी पीते वक्त न करें ये चार गलतियां, सेहत हो सकती है खराब

सेहत को बनाए रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं,आप किस तरह से पानी पीते हैं ये भी बहुत मायने रखता है। अक्सर लोग पानी पीने के दौरान इन 4 गलतियों को बार-बार दोहराते हैं। 
Updated:- 2024-10-29, 15:33 IST
image

पानी हमारे सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी के कारण आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। डॉक्टर भी दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। खैर पानी की कमी पूरी करने के लिए सिर्फ पानी पिए जाना काफी नहीं है। हमें पानी कैसे पीना है कितना पीना है और कब पीना है यह भी जरूरी है। आज हम आपको वो चार गलतियां बताएं जो अक्सर लोग पानी पीने के दौरान करते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट कामया जानकारी दे रही हैं।

पानी पीते वक्त न करें ये चार गलतियां

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kamya | Yoga Teacher (@yogawithkamya_)

ज्यादातर लोग खड़े होकर ही जल्दीबाजी में पानी पीते हैं लेकिन इस गलती से आपको बचना चाहिए। जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह बहुत जल्दी नीचे चला जाता है और पेट में ठीक से मिक्स नहीं हो पाता है। इससे हमारे पाचन में बाधा आती है और शरीर में अपशिष्ट पदार्थ जमा हो सकते हैं। इसलिए हमेशा बैठकर ही पानी पीना चाहिए।

एक्सपर्ट बताती हैं कि ठंडा पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब आप सामान्य तापमान का पानी पीते हैं तो यह लगभग 20 मिनट में छोटी आंत में चला जाता है। जबकि गर्म पानी 7 से 10 मिनट में ,लेकिन ठंडा पानी पीने पर यह पेट में लंबे समय तक बना रहता है। ठंडा पानी शरीर के तापमान से मेल नहीं खाता है जिसके कारण इसे पचाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। इस प्रक्रिया के चलते पाचन संबंधी शिकायत पैदा हो सकती है।

तेज प्यास लगी रहती है तो आप जल्दी जल्दी पानी गटकते हैं यह हमारे लार के साथ सही से मिक्स नहीं होता।लार क्षारीय होती है और पेट के एसिड को संतुलित करने में मदद करती है। यदि पानी जल्दी जल्दी पीया जाए तो यह प्रक्रिया बाधित होती है। इससे पेट में एसिड से संबंधित समस्याएं हो सकती है।

drink water while standing

यह भी पढ़ें-बदलते मौसम में बंद नाक से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों की लें मदद

एक्सपर्ट बताती हैं कि हर किसी का शरीर अलग होता है, कुछ लोग सलाह देते हैं कि रोजाना 6 या 10 गिलास पानी पीना चाहिए,लेकिन जरूरी नहीं है की आप इतना मात्रा में ही पानी पिएं। बिना प्यास के पानी पीने से वाटर टॉक्सिसिटी हो सकती है। इसलिए अपने शरीर की सुने जब प्यास लगे तब ही पानी पिएं।

यह भी पढ़ें-क्‍या आप जानते हैं खाना खाने से पहले हम हाथ, पैर और चेहरा क्यों धोते हैं?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।