किस समय सबसे ज्यादा काटता है डेंगू का मच्छर?

what Time Does Dengue Mosquito Bite The Most: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में डेंगू का कहर जारी है। बता दे कि डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है। यह एक फ्लू जैसी बीमारी है जो डेंगू वायरस के कारण होती है। यह तब होता है जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी हेल्दी व्यक्ति को काटता है। डेंगू के कारण तेज बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। इसके साथ ही इस समस्या में प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरता है। कई बार तो मरीज का प्लेटलेट इस कदर गिर जाता है कि बात जान पर बन आती है। ऐसे में जरूरी है कि इससे बचाव के उपाय पर ध्यान दिया जाए।
किस समय सबसे ज्यादा काटता है डेंगू का मच्छर? (What time of day are dengue mosquitoes most active)
डेंगू से बचाव के तरफ पहला कदम ये है कि खुद को मच्छर से सुरक्षित रखें। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक एडीज एजिप्टी दिन का फीडर है। यानी कि ये मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं। मच्छर सूर्योदय के लगभग दो घंटे बाद( सुबह और दोपहर) और सूर्यास्त से कई घंटे पहले काटते हैं।। वहीं एडीज एजिप्टी एक इंटरमिटेंट बाइटर के रूप में विकसित हो गया है। ये एक बार में एक से अधिक लोगों को काटना पसंद करता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक हर साल करीब दुनिया भर में डेंगू के 50 से 100 मिलियन से अधिक मामले होते हैं।
कैसे करें डेंगू से बचाव ? (Can I prevent dengue after mosquito bite)
- अपने आस-पास स्वच्छता का ध्यान रखें
- घर के आस पास या घर के अंदर छत पर पानी न जमने दें।
- गमले,टायर या गली में पानी न जमने दें।
- कूलर में पानी डालने से बचें या इसमें मच्छर के प्रवेश या पनपने से बचाएं (मच्छर से ऐसे पाएं छुटकारा)
- पानी की टंकियों को सही तरीके से ढ़क कर रखें।
यह भी पढ़ें-तेजी से बढ़ रहे हैं वायरल फीवर के मामले, यहां जानिए बचाव के टिप्स
- बारिश के दिनों में जब भी घर से बाहर निकले फुल कपड़ा पहन कर रखें।
- मच्छरदानी या मच्छर बत्ती का प्रयोग करें।
- खिड़की दरवाजा बंद कर के रखें।
यह भी पढ़ें-डेंगू की चपेट में आ जाएं तो सबसे पहले करें ये उपाय, नहीं बढ़ेगी परेशानी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।