Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:45 AM IST

बरसात में बढ़ गए हैं मच्छर तो जानिए कैसे पाएं छुटकारा

मच्छर भगाने के लिए अब आप चाहे तो खुद से दवा घर पर बना सकती है। इससे मच्छर मिनटों में गायब हो जाएंगे।  
Updated:- 2023-07-19, 14:27 IST
How can we prevent mosquitoes in monsoon

बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। हवा में बढ़ती नमी के साथ ही कीड़े-मकोड़े घर में आने लगते हैं। बरसात के पानी में मच्छर पनपने से सभी लोग परेशान रहते है, क्योकिं मच्छरों से कई तरीके की बीमारियां हो सकती है। खासकर इस समय छोटे बच्चों को काफी दिक्कत होती है।

मच्छरों से कैसे पाएं छुटकारा

आपको दालचीनी लेनी है और उसे कूटकर अच्छे से पीस लेना है। इसके बाद इसे पानी में दालचीनी को मिलाना है और एक स्प्रे बोटल में डालना है। इस मिशन को आपको पूरे घर में छिड़क देना है। इससे घर में मौजूद मच्छर भाग जाएंगे। खासकर खिड़की और दरवाजों पर स्प्रे करें ताकि मच्छर ना आएं।

मच्छर भगाने वाले पौधे लगाएं

best ways to get rid of mosquitoes in monsoon season

आप चाहे तो घर पर मच्छर भगाने वाले पौधे भी लगा सकती है। इससे भी मच्छर भाग जाते है। लैवेंडर, केंटीप, गेंदा के पौधे को आप घर के अंदर रखें ताकि इनकी खुशबू से मच्छर भाग जाएं। बता दें कि इन पौधों की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।

इसें भी पढ़ें: मच्छरों को दूर भगाती हैं ये पत्तियां

जाली लगाएं

बरसात के दिनों में कई तरीके के कीड़े-मकोड़े घर में आने लगते हैं। इन दिनों में आपको अपने घर में जाली लगाना चाहिए। जाली की मदद से आपके घर में मच्छर नहीं आएंगे। मच्छरों को अपने घर में आने से रोकने के लिए अपने दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाएं।

इसें भी पढ़ें: मच्छरों के काटने पर चेहरे और हाथ-पैरों में हो गए दाने तो अपनाएं ये तरीके

अपने घर को साफ रखें

मानसून में गंदगी के कारण भी मच्छर आते है। ऐसे में घर के सामने और घर के अंदर आपको सफाई रखना चाहिए। मच्छर गंदे और सीली जगहो पर ज्यादा होते हैं। मच्छरों की आबादी कम करने के लिए अपने घर को साफ और सूखा रखें। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।