Is gluten-free good for your body: आजकल वजन कम करने और हेल्दी रहने के लिए कई डाइट ट्रेंड्स चलन में हैं। इनमें से की ट्रेंड्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं है, लेकिन फिर भी वे इन्हें फॉलो कर रहे हैं। ग्लूटन-फ्री डाइट भी कुछ ऐसी ही है। सोशल मीडिया पर और भी कई जगह आपने ग्लूटन-फ्री डाइट के फायदों के बारे में सुना होगा। अगर इसके फायदे सुनकर आप इसे फॉलो करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले जान लीजिए कि ग्लूटन-फ्री डाइट असल में होती क्या है और क्या यह सेहत के लिए वाकई हेल्दी होती है? इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं। मनोली सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
ग्लूटेन-फ्री डाइट का मतलब है डाइट में किसी भी ऐसी चीज को शामिल न करना, जिसमें ग्लूटेन नाम का प्रोटीन होता है। यह गेहूं समेत और कई अनाज में भी पाया जाता है। ज्यादातर लोग ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो करने के लिए अपनी डाइट से गेहूं को पूरी तरह निकाल देते हैं लेकिन क्या यह वाकई सही है? एक्सपर्ट की मानें तो ग्लूटेन-फ्री डाइट सभी के लिए सही नहीं होती है। अगर आपको कोई विशेष हेल्थ कंडीशन नहीं है, जिसमें आपको ग्लूटेन छोड़ने की सलाह दी गई है, तो ऐसा करना बिल्कुल जरूरी नहीं है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर व्यक्ति में नजर आते हैं ये लक्षण
अगर आपको ग्लूटेन से भरपूर चीजें खाकर पेट दर्द, गैस या इनडाइजेशन होता है तो इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि आप ग्लूटन इन्टॉलरेंट हैं, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ग्लूटेन इन्टॉलरेंट होने का पता कुछ टेस्ट से लगाया जा सकता है। इसके लिए आप न्यूट्रिशनिस्ट से मिलें और उन्हें अपने लक्षणों की पूरी जानकारी दें। अगर आप टेस्ट में ग्लूटेन इन्टॉलरेंट या ग्लूटेन सेंसिटिव पाए जाते हैं, तब ही खाने में ग्लूटेन लेना बंद करें।
यह भी पढ़ें- ओट्स से बनी हेल्दी स्मूदी, आपके वजन घटाने की राह में मदद करेगी ये रेसिपी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।