herzindagi
alternatives of pad during menstruation

पीरियड्स में पैड के अलावा इन चीजों का करें इस्तेमाल

पीरियड्स के दौरान पैड इस्तेमाल करने से लीकेज की समस्या हो जाती है। ऐसे में मेंस्ट्रुअल कप बेहद काम आता है। इसके उपयोग से कपड़ों पर खून का दाग नहीं लगता है। 
Editorial
Updated:- 2023-08-03, 16:30 IST

पीरियड्स यह वह दिन होते हैं, जब महिलाएं सबसे ज्यादा असहज और चिंतित रहती हैं। हो भी क्यों, केवल दर्द ही थोड़ी न सहना पड़ता है। कई बार पता ही नहीं चलता है कि कब खून का दाग कपड़ों में लग जाता है। एक समय था पीरियड्स के दौरान महिलाएं केवल कपड़े का इस्तेमाल करती थीं, जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। समय के साथ पीरियड्स के लिए मार्केट में पैड बिकने लगे है।

आज भी ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स होने पर पैड का ही उपयोग करती हैं, जबकि मार्केट में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। पैड के उपयोग से लीकेज का डर बना रहता है। ज्यादा या ओवर फ्लो के कारण बार-बार पैड बदलना भी पड़ता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पैड के अलावा आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

रियूजेबल क्लॉथ पैड क्या होते हैं?

all about reusable clothes

 जैसा कि इसके नाम से कुछ हद तक पता चल रहा है, इस पैड का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकता है। यही कारण है कि महिलाओं के बीच रियूजेबल क्लॉथ पैड का इस्तेमाल ज्यादा किया जाने  लगा है।  यह पैड सॉफ्ट और ब्रिजबल मैटेरियल से बनाए जाते हैं, जिसके कारण इनसे नुकसान की संभावना कम होती है। इस पैड को आप धोकर दोबारा इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह पैड इको फ्रेंडली भी है।

क्या है मेंस्ट्रुअल कप?

all about menstrual cup

मेंस्ट्रुअल कप पीरियड के लिए बेहद उपयोगी सामान है। पैड के बजाय मेंस्ट्रुअल कप पीरियड्स में ज्यादा ब्लड को होल्ड करने का काम करता है। साथ ही, इसे पैड की तरह से जल्दी-जल्दी बदलना नहीं पड़ता है। यह कप सिलिकॉन से बना होता है। हर यूज  के बाद आप इसे वॉश कर सकती हैं।

इस कप की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको लीकेज की समस्या नहीं होगी। इस एक कप का उपयोग छह महीने तक किया जा सकता है। आपको इसे डिस्पोज करने के भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि यह वॉश है। मेंस्ट्रुअल कप भी पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कप के उपयोग से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: जानें मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल करने के फायदे

कैसे करें मेंस्ट्रूअल कप का उपयोग?

  • सबसे पहले कप को बीच में से मोड़ लें। 
  • अब कप को वेजाइना में धीरे-धीरे कर डालें। 
  • जब कप वेजाइना में चला जाए, तब इसे हल्का सा घुमाएं ताकि कप अच्छे से सेट हो जाए। 

मेंस्ट्रुअल कप को स्टोर करने का भी एक तरीका होता है।  आप इसे ऐसे ही किसी भी जगह पर नहीं रख सकती हैं। हालांकि, इस कप के साथ बैग मिलता है, जिसमें आप इसे रख सकती हैं। अगर आपका बैग खो गया है, तो किसी ब्रिदेब्ल बैग बैग का इस्तेमाल करें। 

 

इसे भी पढ़ें: Disadvantages Of Tampon: टैम्पोन से हो सकते हैं यह नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

पीरियड पैंटी

what is period panty

पीरियड पैंटी का इस्तेमाल मेंस्ट्रुएशन के दौरान किया जाता है। यह सामान्य पैंटी की तरह ही होती हैं। बस यह पैंटी लिक्विड को आसानी से अब्जॉर्ब कर लेती है, जिसके कारण कपड़ों पर दाग नहीं लगता है।  इस पैंटी में कपड़े की एक लेयर होती है, जो काफी मोटी होती है। यह लेयर ही ब्लड लीकेज होने से रोकने का काम करती है। ब्लड फ्लो और कंफर्ट के अनुसार पीरियड पैंटी चुनें। आप इसे धो भी सकती हैं। पैंटी को धोने के लिए नॉन-सेंटेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। बाजार में आपको अलग-अलग साइज की पीरियड पैंटी मिल जाएंगी।

टैम्पोन

पीरियड्स में टैम्पोन का भी इस्तेमाल किया जाता है। टैम्पोन कॉटन से बना होता है, जिसके कारण इसका उपयोग करना सुरक्षित है। इसे भी वेजाइना में इंसर्ट किया जाता है। टैम्पोन में एक स्ट्रिंग लगी होती है, जिसे अंडरवियर में सिक्योर किया जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि ओवरफ्लो के दौरान टैम्पोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह पूरी तरह से ब्लड को सोख नहीं पाएगा। 

 पीरियड प्रोडक्ट्स से जुड़ी अन्य जानकारी

  • किसी भी फेमिनन प्रोडक्ट के उपयोग से पहले हैंड वॉश करना न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके कारण इंफेक्शन हो सकता है। 
  • पैड का इस्तेमाल 3-4 घंटे से ज्यादा न करें। अगर फ्लो ज्यादा है, तो जल्दी बदलें। 
  • टैम्पोन का उपयोग करते वक्त सावधानी बरतें। इसमें स्ट्रिंग होती है, जो समस्या पैदा कर सकती है। अगर यह स्ट्रिंग खीच गई तो टैम्पोन निकल सकता है। 
  • पीरियड पैंटी को अच्छे से धोएं। अंडरवियर को धोने के लिए सामान्य साबुन का इस्तेमाल न करें। इनमें हार्श केमिकल होता है, जो कपड़े को खराब कर देते हैं। 

 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।