Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

जानें मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल करने के फायदे

Menstrual Cup Benefits: महिलाएं पीरियड्स के दौरान मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने लगी हैं। 
Updated:- 2022-09-19, 16:43 IST
menstrual cup using benefits ()

यार मेरे पेट और पैर में बहुत दर्द हो रहा है। क्या हुआ सब ठीक? होगा क्या वही हर महीने की समस्या। ओह अच्छा मैं समझ गई। यह बात सुनकर आप जान ही गए होंगे कि यहां किस विषय पर बात हो रही है? हम बात कर रहें है पीरियड्स की। शायद ही कोई ऐसा होगा, जो इस शब्द या से परिचित न हो?

पहले के समय में पीरियड्स के दौरान महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती थीं। यह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था। हालांकि, वक्त के साथ-साथ भारतीय बाजार में पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप मिलने लगे। इन प्रोडक्टस ने महिलाओं के जीवन की समस्या को कुछ हद तक कम किया। क्या आपने कभी मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल किया है? अगर आपका जवाब ना है तो आपको बता दें कि यह हाइजीन प्रोडक्ट बेहद अच्छा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज हम आपको इसके फायदे से लेकर इस्तेमाल करने तक का तरीका बताएंगे।

क्या होता है मेंस्ट्रअल कप? (What Is Menstrual Cup)

यह हाइजीन प्रोडक्ट रियूजेबल है। इस कप को रबर और सिलिकॉन से बनाया जाता है। यह देखने में फनल जैसा लगता है।

मेंस्ट्रुअल कप के फायदे (Menstrual Cup Benefits)

menstrual cup benefits

  • पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो के लिए आपको मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करना चाहिए। यह पैड और टैम्पोन के मुकाबले ज्यादा ब्लड होल्ड करने में मदद करता है। इसलिए पीरियड्स के लिए यह एकदम बेस्ट हाइजीन प्रोडक्ट है।
  • किसी तरह का इंफेक्शन न हो इसके लिए आपको पीरियड्स के दौरान हर 6 घंटे में पैड बदलना चाहिए। कम से कम दिन में 3 बार पैड बदलने की सलाह दी जाती है। ऐसे में मेंस्ट्रुअल कप बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि आप इसका उपयोग कई बार कर सकती हैं।
  • बाजार में मिलने वाले पैड और टैम्पोन से अक्सर इंफेक्शन का डर बना रहता है। इसका कारण है कि यह प्रोडक्टस ब्लड को अब्जॉर्ब करते हैं, जबकि कप में ब्लड कलेक्ट होता है। इससे टॉक्सिक शॉक सिड्रोंम की समस्या नहीं होती है। यह टैम्पोन के इस्तेमाल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है।

इसे भी पढ़ें:मेंस्ट्रुअल कप को साफ करने का तरीका जानें

  • पीरियड्स के दौरान सबसे बड़ी समस्या और डर लीकेज का रहता है। इस समस्या से हर महिला को जूझना पड़ता है। खासतौर पर पैड के इस्तेमाल के बाद इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए मेंस्ट्रुअल कप किसी वरदान से कम नहीं है। इसके उपयोग से आप दाग के निशान लगने के डर से निश्चिंत रहेंगी।

मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कैसे करें? (How To Use Menstrual Cup)

how to use menstrual cup during periods

  • मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने से पहले हाथ धोना न भूलें। इससे बैक्टीरिया के ट्रांसमिशन का खतरा रहता है।
  • अब कप को फोल्ड कर लें।
  • अब इसे अपने वेजाइन में धीरे-धीरे करके डालें।
  • यह कप सर्विक्स के थोड़ा सा नीचे होना चाहिए।
  • अब जब कप वेजाइना में डल जाए तब इसे हल्के से घुमाएं।
  • ऐसा करने से कप वेजाइन में फिट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:पीरियड्स में मेंस्ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कैसे करना चाहिए, जानें

इस तरह करें मेंस्ट्रुअल कप को स्टोर (How To Store Menstrual Cup)

tips to store menstrual cup

  • अगर कप को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो यह खराब हो सकता है। इसलिए इसे स्टोर करने का तरीका जानना बेहद जरूरी है।
  • हालांकि, कप को स्टोर करने के लिए इसके साथ एक बैग आता है। अगर आपके पास यह नहीं है तो आपको इसके लिए किसी ब्रिदेब्ल बैग का उपयोग कर सकती हैं।
  • मेंस्ट्रुअल कप को आपको ड्राई या ठंडी जगह पर रखना चाहिए।

तो ये थीं मेंस्ट्रुअल कप से जुड़े फायदे और कुछ आवश्यक बातें। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।