Disadvantages Of Tampon: टैम्पोन से हो सकते हैं यह नुकसान, इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें

What Is Tampon Used For: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान न केवल दर्द का सामना करना पड़ता है बल्कि दाग लगने की समस्या का भी डर रहता है। आजकल कई महिलाएं पैड की जगह टैम्पोन का विकल्प चुन रही हैं। पीरियड में अगर सही हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया तो कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले हमें उसके बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको टैम्पोन से जुड़े नुकसान के बारे में बताएंगे।
क्या होता है टैम्पोन? (What Is Tampon)
टैम्पोन का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जाता है। यह कॉटन से बना फेमिनिन प्रोडक्ट है। इसका आकार सिलेंडर जैसा होता है। ब्लड को अब्जॉर्ब करने के लिए इसे वेजाइना में इंसर्ट किया जाता है।
कब बदलें? (When To Change Tampon)
स्ट्रिंग से हो सकती है समस्या? (Can String Cause Problem)
इसे भी पढ़ें:जानें मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल करने के फायदे
सही से सेट न होना (Tampon Related Problem)
इसे भी पढ़ें:टैम्पोन इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें
बीमारी का रहता है खतरा (Can Tampon Causes Disease)
टैम्पोन के कारण गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। इसे टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है। हालांकि, यह बीमारी आम नहीं है लेकिन जिसे यह बीमारी हो जाए उसे जान का खतरा रहता है। यह एक बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है।
इंफेक्शन से बचने का तरीका
- अगर आप चाहती हैं कि टैम्पोन से किसी प्रकार का इंफेक्शन न हो तो वह टैम्पोन खरीदें जिसकी अब्जॉर्बेंसी कम हो।
- आपको लंबे समय तक टैम्पोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। समय-समय पर टैम्पोन को बदलते रहें।
- अक्सर कई महिलाएं रात भर एक ही टैम्पोन का उपयोग करती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। रात में भी आपको कम से कम दो बार टैम्पोन बदलना चाहिए।
- टैम्पोन कई साइज के होते हैं। इसलिए कई बार सही आकार चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर साइज गलत चुन लिया तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
- टैम्पोन का इस्तेमाल करने से पहले हाथ धोना न भूलें। हमारे हाथ बैक्टीरिया का घर होते हैं। ऐसे में अगर आप बिना हाथों को साफ किए टैम्पोन यूज करेंगी तो वेजाइना में इंफेक्शन हो सकता है।
तो ये थे टैम्पोन से जुड़े रिस्क और कुछ आवश्यक बातें। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।