पीले दांत हो सकते हैं मोतियों जैसे सफेद, टूथपेस्ट में मिलाएं रसोई की ये 4 सस्ती चीजें

दांतों का पीलापन एक ऐसी आम समस्या है, जिससे मुस्कान खराब होती है और कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। डार्क कलर के फूड्स, हार्ड वाटर, जेनेटिक कारण या दांतों की ठीक तरह से सफाई न करने से दांतों पर पीली परत जमने लगती हैं। अगर आपके दांत पीले हो गए हैं, तो आप टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा का हैक आजमा सकती हैं। जी हां, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा हैक शेयर किया, जिसे उन्होंने अपने दांतों को साफ करने के लिए आजमाया। आइए जानते हैं कि यह नुस्खा कौन सा है और यह कैसे काम करता है।
निया शर्मा का दांतों को चमकाने का नुस्खा
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स में ही इस नुस्खे को देखा था और इसे आजमाने का फैसला किया। इस हैक को तैयार करने के लिए उन्होंने निम्नलिखित सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बनाया।
सामग्री
- बेकिंग सोडा
- नींबू का रस
- नमक
- नारियल तेल
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा लें।
- इसमें नींबू का रस, नमक और नारियल तेल मिलाएं।
- फिर, इसमें रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाला टूथपेस्ट डालकर पेस्ट तैयार करें।
- निया ने इन सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाया और इससे अपने दांतों को ब्रश किया।
वीडियो में उनके दांत पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई दे रहे थे, जिससे यह नुस्खा काफी असरदार लग रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: पीले हो गए हैं दांत? आजमाएं ये चीजें, मोतियों जैसी चमकेगी बत्तीसी
बेकिंग सोडा, नींबू का रस, नमक और नारियल तेल के फायदे
- बेकिंग सोडा-यह नेचुरल अब्रेसिव है, जो दांतों की सतह पर जमे पीले धब्बों को धीरे-धीरे रगड़कर हटाने में मदद करता है।
- नींबू का रस- नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो दांतों को सफेद करने में मदद करता है।
- नमक- नमक भी एक हल्का अब्रेसवि है, जो दांतों की सफाई में मदद करता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।
- नारियल तेल- नारियल तेल ऑयल पुलिंग के लिए फेमस है, यह मुंह के बैक्टीरिया को कम कर सकता है और दांतों की सेहत को सुधारता है।
क्या यह नुस्खा सचमुच काम करता है?
यह सच है कि बेकिंग सोडा और नींबू जैसी चीजें दांतों को कुछ हद तक सफेद कर सकती हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।
- बेकिंग सोडा- यह सतह पर लगे धब्बों को हटाता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह दांतों के ऊपरी परत, यानी इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। एक बार इनेमल खराब हो जाए, तो वह वापस नहीं आता है और दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है।
- नींबू का रस- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड एसिडिक होता है। जब यह सीधे दांतों के संपर्क में आता है, तब यह इनेमल को धीरे-धीरे घोल सकता है। इससे दांत कमजोर हो सकत हैं।
इसलिए, इस तरह के घरेलू नुस्खे को बार-बार या ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसे केवल कभी-कभार ही आजमाया जाना चाहिए और बहुत ही कम मात्रा में।
दांतों को सफेद रखने के लिए सुरक्षित तरीके
- दिन में दो बार फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें।
- अगर आपके दांत बहुत पीले हैं, तो डेंटिस्ट से सलाह लें।
- सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल तेल से 10-15 मिनट तक कुल्ला करें। ऑयल पुलिंग मुंह के बैक्टीरिया को कम करता है और दांतों की सेहत को सुधारता है।
- चाय, कॉफी, रेड वाइन, डार्क कलर के फलों आदि का सेवन कम करें, क्योंकि ये दांतों पर दाग छोड़ सकते हैं।
- भोजन खाने के बाद सादे पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें।
इसे जरूर पढ़ें: दांतों का पीलापन अब नहीं बनेगा आपकी शर्मिंदगी का कारण, आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए इन 10 नुस्खों से मोतियों की तरह चमकेंगे दांत
किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले इसके नुकसानों के बारे में जानना जरूरी है। अपने दांतों की सेहत के लिए हमेशा सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए तरीकों को ही अपनाना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।