लटका हुआ पेट किसी को पसंद नहीं होता है। खासकर, यह महिलाओं के पूरे लुक को खराब कर देता है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम करने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी इसे कम कर पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसा भी देखा जाता है कि कई बार महिलाएं अपना वजन तो कम कर लेती हैं, लेकिन पेट की चर्बी टस से मस नहीं होती है। लटके हुए पेट के पीछे हमारी कई आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आप बेली फैट के सही कारणों पर ध्यान नहीं देंगे, तो लाख कोशिशों के बाद भी आप पेट की जिद्दी चर्बी को कम नहीं कर पाएंगे। चलिए आपको उन 7 मुख्य वजहों के बारे में बताते हैं, जो बेली फैट के लिए जिम्मेदार होती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और हार्मोनल हेल्थ कोच हैं।
बेली फैट कम न होने के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण (Why my belly fat is not reducing)
- खाने के बाद मीठा खाने की आदत बेली फैट के लिए जिम्मेदार हो सकती है।
- जब आप खाने के बाद मीठा खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगल लेवल एकदम से बढ़ता है और इसकी वजह से अतिरिक्त कैलोरीज फैट के रूप में इकट्ठा होने लगती हैं।
- अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीती हैं, तो इससे एसिडिटी हो सकती हैं, गट हेल्थ पर असर होता है और पेट की चर्बी भी बढ़ती है।
- देर रात डिनर करने से बॉडी की नेचुरल क्लॉक और मेटाबॉलिज्म पर असर होता है। इससे खाना ठीक से नहीं पचता है और बेली फैट बढ़ने लगता है।
- ओवरईटिंग की आदत की वजह से भी बेली फैट बढ़ता है। जब आप पोर्शन कंट्रोल नहीं करती हैं, तो इससे आप जरूरत से ज्यादा कैलोरीज खा लेती हैं और पेट के इर्द-गिर्द चर्बी बढ़ जाती है.
- जब आप पूरी नींद नहीं लेती हैं, तो इससे भी पेट के इर्द-गिर्द विसरल फैट बढ़ने लगता है। इसलिए, 7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।
- डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच 12 घंटे की फास्टिंग विंडो न होने पर भी पेट की चर्बी बढ़ जाती है।
- दिन में अगर आप बहुत ज्यादा बार खाना खाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा कैलोरीज लेते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है और बेली फैट बढ़ता है।
- ब्रेकफास्ट में प्रोटीन न लेना भी बेली फैट कम न होने का एक बड़ा कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी
बेली फैट को कम करने के लिए इन कारणों पर पहले ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों