herzindagi
image

शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ लें बढ़ गया है थायराइड

थायराइड होना आज के वक्त में आम हो चुका है। हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जो अगर आपको शरीर में नजर आए तो समझ लें कि आपका थायराइड बढ़ गया है।
Editorial
Updated:- 2025-01-10, 16:20 IST

खराब जीवनशैली के कारण आज थायराइड होना आम हो चुका है। ज्यादातर यह महिलाओं को प्रभावित करता है। बता दें कि थायराइड एक ग्लैंड है जो तितली के आकार की होती है। यह मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करती है। जब थायराइड ग्लैंड बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करता है तब व्यक्ति थायराइड से पीड़ित हो जाता है। थायराइड को दो तरह से हम देखते हैं एक हाइपोथायरायडिज्म होता है,यह स्थिति तब होती है जब ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है, वहीं दूसरा होता है हाइपोथायरायडिज्म, इस स्थिति में थायराइड हार्मोन का बहुत ज्यादा उत्पादन होता है। हाइपोथायरायडिज्म के मामले ज्यादातर देखने को मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताएंगे जिससे आप समझ सकते हैं कि आपके शरीर में थायराइड हार्मोन बढ़ गया है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शाकिर रहमान ने जानकारी साझा की है।

हाइपोथायरायडिज्म होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

thyroid disorder symptoms

  • अगर आप अच्छी नींद ले रहे हैं, पर्याप्त आराम कर रहे हैं, और इसके बाद भी आपको बहुत ज्यादा थकावट महसूस होती है। काम भी करने में असमर्थ हो जाते हैं तो यह थायराइड बढ़ने की तरफ इशारा करता है। आपको कुछ दिन को खुद को मॉनिटर करना चाहिए, थकावट में कमी न आए तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
  • थायराइड मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। हाइपोथायरायडिज्म को अंडरएक्टिव थायराइड कहा जाता है इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और लोगों का वजन बढ़ने लगता है। अगर आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें-स्कूल जाने वाले बच्चों को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें

thyroid 5 symptoms

  • हाइपोथायरायडिज्म में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द बढ़ जाता है। इसके साथ ही हेयर फॉल भी शुरू हो जाता है। त्वचा पर भी सुस्ती सी छाई रहती है। ये लक्षण भी बढ़े हुए थायराइड की तरफ इशारा करते हैं।
  • इससे तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ता है,जिससे मेंटल हेल्थ प्रभावित होता है। इसके चलते आप छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ और गुस्सा होने लगते हैं। बार-बार मूड स्विंग होता है। चीजों को याद रखने में कठिनाई हो सकती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।