आज के वक्त में सेहत सबसे बड़ी नेमत है, क्योंकि तमाम तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद सेहतमंद रह पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। देखा जाए तो इसकी बड़ी वजह आज की तनावपूर्ण जीवनशैली है, जिसमें लोगों के पास खुद का ख्याल रखने के लिए समय का न होना है। ऐसे में लोग बीमार होने पर सीधे दवाओं और उपचार का सहारा लेते हैं, जबकि अगर समय रहते अपना ध्यान रखा जाए तो ऐसी समस्याओं से काफी हद तक बचाव हो सकता है।
गौरतलब है कि पुराने जमाने में लोग आधुनिक सुविधाओं के अभाव में भी सेहतमंद रहते थे, क्योंकि उनकी जीवनशैली सेहत के अनुकूल होती थी। पुराने समय में लोग देसी चीजों और देसी उपायों का सहारा लेते थे, जो उन्हें सेहतमंद रखने में मददगार होते थे। जैसे कि घी का इस्तेमाल हमारे यहां देसी उपायों के लिए किया जाता रहा है, जबकि आज के वक्त में सिर्फ खाद्य पदार्थ के तौर पर इसे जाना जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम अपने रीडर्स को घी के कुछ कारगर उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेहत से लेकर सौंदर्य बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
सेहत के लिए वरदान है घी
घी, भारतीय रसोई की शान है जो हर खाने का स्वाद बढ़ा देती है, वहीं सेहत के लिहाज से देखा जाए तो यह किसी खजाने से कम नहीं है। दूध से बनी घी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इसे बहुमूल्य बनाते हैं। बता दें कि घी में जरूरी वसा और कैलोरी से लेकर विटामिन ई, विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इनके अलावा घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना है। ऐसे में घी के सेवन से जहां शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं, वहीं देसी उपायों के रूप में भी इसका बाहरी तौर उपयोग भी लाभकारी होता है।
सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत
बदलते मौसम में होने वाली सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में घी का उपयोग काफी असरदार होता है। खासकर अगर जुकाम के कारण आपकी नाक बंद हो गई है, तो इससे राहत पाने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको घी को हल्का गर्म करना है और उसकी कुछ बूंदे नाक में डालनी है, इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
पाचन मजबूत करने में सहायक
बता दें कि घी का सेवन घी पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में काफी सहायक होता है। असल में घी में पाए जाने वाला ब्यूटिरिक एसिड आंत की सेहत के लिए लाभकारी होता है, ऐसे में घी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती हैं तो आप घी को गर्म दूध में मिलकर उसका सेवन कर सकते हैं।
बालों की समस्या से निजात दिलाने में असरदार
घी में विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में बालों पर इसका प्रयोग सीधे तौर पर लाभकारी होता है और सिर में घी से मसाज करने से बालों की तमाम समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसके लिए घी को हल्का गर्म कर उससे सिर की अच्छे से मसाज करें, कोशिश करें घी बालों की जड़ों से लेकर आखिरी पोर तक लग पाए।
ऐसा नियमित रूप से करने से बालों का रूखापन और स्कैल्प में होने वाली खुजली से निजात मिलती है। साथ ही यह हेयर ग्रोथ के लिए भी काफी मददगार साबित होता है, इससे बालों का तेजी से विकास होता है।
त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में कारगर
बालों के साथ ही घी का प्रयोग त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में भी बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए घी से स्किन पर मसाज कर सकते हैं, जिससे त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है। वहीं घी में कपूर मिलकर लगाने से खुजली और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके अलावा आहार में घी का प्रयोग भी त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होता है, क्योंकि घी में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड स्किन के लिए सीधे तौर पर लाभकारी होते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
देसी घी का नियमित रूप से सेवन आंखो को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। खासकर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी घी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों की नजरें कमजोर हैं, उन्हें देसी घी और शक्कर की बराबर मात्रा के साथ एक चौथाई कालीमिर्च का सेवन करना रोजाना करना चाहिए। इसके बाद चाहें तो दूध पी सकते हैं, यह उपाय रोजाना करने से नजरें बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें- खाली पेट घी खाने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों