herzindagi
Ghee for skin glow

स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों से चेहरे पर लगाएं देसी घी

सेहत के लिए घी काफी लाभकारी होता है आप इसका इस्तेमाल स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी किया जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-06-14, 17:46 IST

हमारे घर की रसोई में कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है। जिसके बारे में जानकारी हमारे बड़े हमें देते हैं। यह वही नुस्खे हैं जो दादी-नानी के बताए हुए हैं। आप भी इन्हें इस्तेमाल करके अपनी स्किन के ग्लो को बरकरार रख सकती हैं। घी उन नुस्खों में से एक है इसमें विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है।

इसलिए घो को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन और ज्यादा ग्लोइंग हो जाएगी। साथ ही कई सारी समस्याएं से आपको छुटकारा भी मिल जाएगा।

घी और बेसन का करें इस्तेमाल

Ghee and besan

अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

सामग्री

  • घी- 2 चम्मच
  • बेसन- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एका बाउल लेना है।
  • अब इसमें घी और बेसन को डालना है, आप चाहे तो इसमें चुटकी भर हल्दी डाल सकती हैं।
  • फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • इसे चेहरे पर सिर्फ 15 मिनट के लिए लगाए।
  • फिर पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।
  • आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लोइंग हो जाएगी।

टिप्स: अगर आपकी स्किन को हल्दी नहीं सूट करती तो इसका इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें: अगर स्किन को बनाना है ग्लोइंग और टैनिंग से रहना है दूर तो चंदन से बनाएं ये फेस पैक

घी के साथ केसर का करें इस्तेमाल

Glowing skin for ghee

घी में पाए जाने वाले एंटी-एजिंग गुण आपकी स्किन को हेल्दी (स्किन को हेल्दी रखने के जानें तरीके) रखने में मदद करते हैं। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • घी- 2 चम्मच
  • केसर का पानी-1 चम्मच

बनाने का तरीका

यह विडियो भी देखें

  • सबसे पहले एक बाउल लें। 
  • इसके बाद इसमें घी और केसर (बेदाग त्वचा के लिए स्किन का इस्तेमाल) को मिक्स करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे करीब 30 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। 
  • फिर कॉटन की मदद से साफ कर लें। 

टिप्स: आप इसे हफ्ते में 1 से 2 बार स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ग्‍लोइंग त्‍वचा के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें 'केसर'

घी स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है और भी कई सारे तरीके हैं जिसके जरिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और स्किन को हेल्दी रख सकती हैं।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्‍वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। ॉ

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।