आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में बहुत ऐसे लोग हैं, जो ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़त होते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारी खुद की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इस स्थिति में शरीर के अलग अलग अंग ऐर टिशू प्रभावित हो सकते हैं,इससे कई तरह की बीमारी पैदा होती है। कई बार तो हम इस डिसऑर्डर से पीड़ित होते हैं, और हमें पता ही नहीं चलता। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होने पर शरीर में कौन से 5 लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर् प्रियंका सहरावत जानकारी साझा कर रही हैं।
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आपको बार -बार स्किन रैश होता है, खासकर गाल पर, तो यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की तरफ इशारा करता है। इसे हम मालार रैश के नाम से जानते हैं। यह रैश तितली के आकार का होता है। स्किन पर खुजली भी हो सकती है।
जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का सामन्य लक्षण है। अगर आपको सर्दियों में जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द परेशान करता है, तो यह रूमेटॉइट अर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति सुबह के वक्त बहुत दिक्कत महसूस करता है।
अगर आप धूम में बाहर निकलते हैं और इस दौरान आपकी आंखे लाल हो जाती है। चेहरे पर चकत्ते, जलन या खुजली होने लगती है, तो यह भी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की तरफ इशारा करता है। इसे फोटोसेंसिटिविटी के कारण होता है।
यह भी पढ़ें-बच्चों में दिखे ये 5 लक्षण तो तुरंत कराएं टेस्ट, हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत
इसके अलावा आपने अक्सर देखा होगा कि, सर्दियों में कुछ लोगों के पैरों की उंगलियों में नीलपन हो जाता है। इसे हम रेनॉड्स फेनोमिना के नाम से जानते हैं। यह भी एक ऑटोइम्यून डिजीज है
अगर बिना किसी कारण के आपको लंबे वक्त तक फीवर बना रहता है,तो यह भी ऑटोइम्यून बीमारी का लक्षण हो सकता है।
यह भी पढ़ें-महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आप इसके बारे में जानती हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- FREEPIK
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों