ऑटोइम्यून बीमारियां क्या होती हैं? एक्सपर्ट से जानें

ऑटोइम्यून बीमारियां तब होती हैं, जब हमारा इम्यून सिस्टम हमारी बॉडी के हेल्दी टिशू को डैमेज कर देता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-12, 10:07 IST
autoimmune diseases types

दुनिया में कई तरह की बीमारियां हैं, कुछ के बारे में हम जानते हैं और कुछ से अंजान होते हैं। कुछ बीमारियों को ऑटोइम्यून डिजीज कैटेगरी में रखा जाता है, लेकिन आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर यह ऑटोइम्यून बीमारियां होती क्या हैं? इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं? इनके बारे में जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की। Dr. Chandan Kumar Mishra, Senior Consultant, Endocrinology, Aakash Healthcare, New Delhi ने इस बारे में जानकारी दी है।

ऑटोइम्यून बीमारियां क्या होती हैं?

autoimmune

हमारा इम्यून सिस्टम ऑर्गन और कोशिकाओं से बना होता है, जो शरीर को बैक्टीरिया, वायरस , फ्री-रेडिकल्ससे बचाने का काम करता है। ऑटोइम्यून बीमारी तब होती है, जब हमारा इम्यून सिस्टम हमारी ही बॉडी के हेल्दी टिशू को डैमेज कर देता है । इससे कई सारे ऑर्गन को नुकसान होता है। इसी के आधार पर पता चलता है कि किसी मरीज में किस तरह के लक्षण देखने को मिलेंगे। कुछ फैक्टर होते हैं जिनकी वजह से कुछ लोगों में ऑटोइम्यून बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। महिलाओं में ऑटोइम्यून डिजीज के मामले पुरुषों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है। 15 से 50 साल की जो महिलाएं होती हैं उनमें ऑटोइम्यून बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। अगर आपकी फैमिली में ऑटोइम्यून बीमारी है, तो आपके अंदर इस बीमारी के होने का खतरा ज्यादा रहता है।

ऑटोइम्यून बीमारी हमारे शरीर के किसी भी टीशू पर हमला कर देती है, चाहे वह खून, त्वचा, मासपेशियां, जोड़, पैंक्रियाज , एंडक्राइन ग्लैंड ही क्यों न हो। इससे अंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। रूमेटॉइड आर्थराइटिस, ,टाइप 1 डायबिटीज, सोरायसिस, ल्यूपस कुछ आम ऑटोइम्यून बीमारियों के नाम हैं।

ऑटोइम्यून बीमारियों के लक्षण

fight virus

  • कमजोरी
  • थकावट
  • बुखार
  • जोड़ों में दर्द
  • मांसपेशियों में खिंचाव
  • स्किन रैश
  • बालों का झड़ना
  • हाथ पैर में सुन्नपन रहना

यह भी पढ़ें- क्या किडनी फेल होने से हार्ट अटैक आ सकता है?

क्या है इसका इलाज?

ऑटोइम्यून बीमारियों का पता लगाने के लिए कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं। हालांकि, इसका इलाज नहीं होता है। ,आपको जीवनशैली में सुधार करके इसपर कंट्रोल करना होता है। जैसे कि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आपकी जीवनशैली सही होनी चाहिए। वहीं, आर्थराइटिस जैसी कुछ बीमारियों में दर्द निवारक और सूजन रोधी दवाएं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।