इंफ्लेमेशन एक तरह की बीमारी है। आसान भाषा में कहें तो, यह शरीर के किसी भाग के अंदर होने वाली बढ़ती हुई सूजन और गर्मी की स्थिति होती है,जो आमतौर किसी इंफेक्शन,चोट या टिशू की समस्या के कारण हो सकती है। इंफ्लेमेशन पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है। कई बार शरीर में इंफ्लेमेशन होता रहता है लेकिन, हमें इस बारे में जानकारी ही नहीं होती है। आज हम आपको शरीर में इंफ्लेमेशन होने के कुछ लक्षण बता रहे हैं। हम जानेंगे कि, शरीर में कहां-कहां इंफ्लेमेशन होता है और इसका पता कैसे चलता है? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।
शरीर में इंफ्लेमेशन के लक्षण
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर किसी व्यक्ति को बार-बार जोड़ों में दर्द और अकड़न परेशान की समस्या होती है, तो यह जॉइंट और मसल्स में इंफ्लेमेशन का संकेत हो सकता है।
वहीं, लोग अक्सर ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं। कई उपायों के बाद भी ब्लोटिंग कम नहीं होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह पाचन तंत्र में इंफ्लेमेशन की तरफ इशारा करता है।
View this post on Instagram
अगर आपकी त्वचा पर बार-बार रैशेज, एक्ने या जलन का अनुभव होता है, तो यह भी सूजन की तरफ इशारा करता है। आपको इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
रेस्पिरेटरी सिस्टम में भी इंफ्लेमेशन हो सकता है। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है या आप अचानक से शॉर्टनेस ऑफ ब्रीदिंग महसूस कर रहे हैं, तो यह भी सूजन हो सकता है।
यह भी पढ़ें-इस सफेद चीज को खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
इम्यून सिस्टम में भी इंफ्लेमेशन हो सकता है। अगर आपको बार-बार सर्दी, जुकाम-खांसी और बुखार हो रहा है, तो ये सूजन का असर हो सकता है। इससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
अगर आप भी इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक बीपी लो रहने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों