इस सफेद चीज को खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

मेयोनीज एक तरह का क्रीमी सॉस है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह काफी अनहेल्दी होता है। लेकिन, क्या यह दिल के दौरे के खतरे को सच में बढ़ सकता है?
Updated:- 2025-02-04, 14:09 IST
image

आजकल के मॉडर्न खानपान में मेयोनीज का एक अलग ही स्थान है। यह एक लोकप्रिय सॉस है,जिसे अक्सर सैंडविच, बर्गर, मोमोज के साथ खाया जाता है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा मात्रा में तेल का इस्तेमाल होता है। अगर इसे रोज-रोज खाया जाए, तो सेहत खराब हो सकती है। माना जाता है, कि मेयोनीज दिल के रोगों का जोखिम बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं क्या ऐसा सच में होता है? डॉक्टर विपुल इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

क्या मेयोनीज खाने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

mayonnaise and bp

एक्सपर्ट बताते हैं कि मेयोनीज के सेवन से सीधे तौर पर हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ता है। अगर, इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए, तो यह दिल की सेहत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, मेयोनेज़ में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होते हैं। यह वसा दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे धमनियों में अवरोध होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

मेयोनेज़ में सोडियम की भी काफी मात्रा होती है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है और हाई बीपी दिल की बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। इसके अलावा मेयोनेज़ में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। वजन कई बीमारियों को न्योता दे सकता है।

आपको पहले ही से हार्ट और बीपी की शिकायत है तो आपको इसे खाने से परहेज करना चाहिए, या डॉक्टर की सलाह पर उनके बताए मुताबिक मात्रा में ही सेव करें।

यह भी पढ़ें-थुलथुलेपन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में असरदार है यह देसी ड्रिंक

कैसे करें मेयोनीज का सेवन?

green-creamy-shor-top-view_140725-356

  • मात्रा का ध्यान रखें।
  • हेल्दी वेरिएंट का चुनाव करें।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-किडनी को अंदर से साफ कर सकती हैं ये 2 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।