जोड़ों का दर्द आजकल एक आम समस्या बन गया है। सिर्फ बुजुर्गों ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी यह काफी परेशान कर रहा है। खासकर, सर्दियों में जोड़ों का दर्द अधिक परेशान करता है। हड्डियों की कमजोरी, कैल्शियम की कमी और अर्थराइटिस समेत कई कारणों के चलते, जोड़ों में दर्द होने लगता है। कई बार जोड़ों के दर्द और अकड़न की वजह से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। घुटने, कमर और भी कई जगह पर ज्वॉइंट पेन हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए, अक्सर लोग ओवर-द-काउंटर मेडिसिन की मदद लेते हैं। यह फौरी राहत तो दे सकता है लेकिन यह लंबे वक्त तक काम आने वाला उपाय नहीं है। जोड़ों के दर्द के लिए, घर पर बने तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही तेल के बारे में बता रहे हैं, जो ज्वॉइंट पेन को कम कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचा सकता है घर पर बना यह तेल
- सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और इंफ्लेमेशन को कम करता है। इससे खून का संचार भी बेहतर होता है। इस तेल से मालिश, जोड़ों के दर्द में रामबाण का काम करती है।
- लौंग में मौजूद यूजेनॉल और फ्लेवोनॉइड होते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और दर्द में आराम देती है।
- अजवाइन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इस तेल से मालिश करने से, जोड़ों को अंदर से गर्मी मिलती है और दर्द में आराम होता है।
- दालचीनी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-रूमेटिक गुण भी होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम कर सकती है।
- इससे अर्थराइटिस के दर्द में भी राहत मिलती है।
- लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सरसों के तेल में इसे गर्म करके मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
- मेथी के बीजों में मौजूद सैपोनिन और डायोसजेनिन होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है और इससे जोड़ों का दर्द कम होता है।
- कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यह जोड़ों का दर्द कम करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद
जोड़ों का दर्द के लिए नानी मां का बताया यह तेल है फायदेमंद
सामग्री
- सरसों का तेल- 1 कटोरी
- लौंग- 5
- अजवाइन- 1 टेबलस्पून
- दालचीनी- आधा इंच
- मेथी- 1 टीस्पून
- कपूर- 2 छोटे टुकड़े
- लहसुन- 5 कली
विधि
- सभी चीजों को सरसों के तेल में मिलाकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
- अब इसे छान लें।
- इसे एक एयर टाइट कंटेनर में भर लें।
- इस तेल से जोड़ों की मसाज करें।
- कुछ हफ्तों में आराम महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द ने किया है परेशान? इस चाय से मिल सकता है आराम
जोड़ों के दर्द को दूर करने में यह देसी तेल आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों