सोने से पहले कीजिए यह 1 मुद्रा, तनाव की होगी छुट्टी

तनाव दूर करने और अच्छी नींद लाने में कई योगासन और मु्द्राएं कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही मुद्रा के बारे में बता रहे हैं। इसे आपको सोने से पहले करना है।

How to do yoga nidra for sleep

सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना और अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। लंबे समय तक तनाव में रहना या नींद पूरी न होना, आपको बीमार कर सकता है। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक तनाव भी है। वहीं, अगर बात स्ट्रेस की करें, तो आजकल हम सभी किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं। शरीर में स्ट्रेस हार्मोन के बढ़े होने पर, इसका असर हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर होता है। तनाव को दूर भगाने और अच्छी नींद के लिए, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इसमें कई योगासन और मु्द्राएं कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही मुद्रा के बारे में बता रहे हैं। इसे आपको सोने से पहले करना है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर है।

तनाव दूर करने और अच्छी नींद के लिए रोज करें यह मुद्रा (How to do yoga nidra for sleep)

how to do yoga nidra steps

  • योग निद्रा अच्छी नींद और तनाव को दूर करने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।
  • इसे आपको खाना खाने के 2-3 घंटे बाद करना है।
  • इसका अभ्यास 15-20 मिनट के लिए करें।
  • इसे करने के लिए आपको कोई मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
  • आपको इसे बिस्तर पर लेटे हुए करना है।
  • इसका अभ्यास करने के लिए, सबसे पहले शवासन में लेट जाएं।
  • आपको शरीर को बिल्कुल ढ़ीला छोड़ देना है।
  • अब अपनी सांसों की गति पर ध्यान केन्द्रित करें।
  • आपको अपने पांव के अंगूठे, हाथ की उंगलियों और धीरे-धीरे अपने दिल पर ध्यान केन्द्रित करना है।
  • आपको धीरे-धीरे अपने शरीर के हर भाग पर एक-एक करके ध्यान केन्द्रित करना है।
  • अपने मन से सभी अन्य विचारों को निकालने की कोशिश करें।
  • धीरे-धीरे आपको आराम मिलेगा।
  • आपका दिमाग और शरीर दोनों ही राहत महसूस करेंगे और धीरे-धीरे आपको नींद आने लगेगी।
  • इस मुद्रा को आपको कम से कम 15 मिनट करना है।

योय निद्रा के फायदे (What Is Yoga Nidra & Its Benefits)

yoga for good sleep

  • अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो यह मुद्रा आपके लिए फायदेमंद है।
  • तनाव की वजह से हमारे पूरे शरीर पर बुरा असर होता है।
  • यह मुद्रा तनाव को दूर कर, दिमाग को शांत करती है।
  • तनाव की वजह से थकान महसूस होती है।
  • इससे नींद अच्छी आती है।
  • थकान दूर करने में भी यह कारगर है।
  • इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है और चेहरे पर निखार आता है।

यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन

तनाव को कम कर अच्छी नींद लाने में यह मुद्रा आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोज करें यह प्राणायाम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP