Year Beginner: फिट और हेल्दी रहने के लिए साल 2024 में जरूर करें ये योगासन

Year Beginner: साल 2023 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। हर साल हम आपके लिए हेल्थ से जुड़े कुछ ईयर एंडर्स या ईयर बिगनर्स लेकर आते हैं। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे योगासन की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं जिससे आप साल 2024 में फिट रहने में मदद ले सकते हैं।
फिट और हेल्दी रहने के लिए साल 2024 में जरूर करें ये योगासन

ताड़ासन के फायदे
- ताड़ासन एक बहुत ही फायदेमंद आसान है इसे माउंटेन पोस के नाम से भी जाना जाता है।
- इस आसन को करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है।
- आपकी बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है।
- इससे रीढ़ के दर्द में भी आराम मिलता है।
- इस आसन को करने से आपकी मानसिक जागरूकता भी बढ़ती है।
- इससे शांति और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
कैसे करें ताड़ासन
- ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने पैरों के बीच में थोड़ा सा स्पेस रखें।
- गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों बाहों को फैलाएं और हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
- अब एड़ियों को एक साथ ऊपर उठाकर पंजों पर आएं
- धीमी और गहरी सांसों के साथ कुछ देर इस मुद्रा में रहने की कोशिश करें।
- वापस से गहरी सांस लेने के साथ पहले जैसे मुद्रा में वापस आ जाएं।
पादहस्तासन के फायदे
- पादहस्तासन करने से जांघों को मजबूती मिलती है।
- इस आसन को करने से शरीर में ब्लड का फ्लो सही होता है।
- बालों के झड़ने की समस्या ठीक होती है क्योंकि जब वापस आसान को करते हैं तो इससे सिर के हिस्से में ब्लड की सप्लाई बढ़ जाती है, इससे बालों में फर्क महसूस होता है।
- इस आसन को करने से माइग्रेन की समस्या में भी फायदा मिलता है।
- तनाव को भी काम करने में मदद मिलती है। मन मस्तिष्क को शांति मिलता है।
- इस आसन को करने से पेट के अंदरूनी पाचन अंगों की अच्छी मालिश होती है।
- इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। जांघों और घुटनों को मजबूती मिलती है।
- बीपी ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में भी आराम मिलता है।
पादहस्तासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए आप मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- अब ताड़ासन मुद्रा में रहें, दोनों हाथों को धीरे-धीरे सर के ऊपर ले जाएं।
- सांस को बाहर छोड़ते हुए कमर के हिस्से से शरीर को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुकें।
- ध्यान रहे कि आपको सिर्फ कमर के हिस्से से ही मुड़ना है।
- अपने दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें।
- सर को अपने घुटने पर लगाने की कोशिश करें।
- अपनी क्षमता अनुसार इस मुद्रा में बनी रहें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
- अब आप सांस लेते हुए पहले मुद्रा में आ जाएं।
नौकासन करने के फायदे

- नौकासन करने से आपकी ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है।
- पेट की चर्बी कम होती है।
- हाथों और कंधों को मजबूती मिलती है।
- इससे तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
- पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़ें-Google Year in Search 2023: इस साल वजन कम करने के लिए ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई
नौकासन करने का तरीका
- इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- पैरों को एक साथ रखें। हाथों को शरीर के बगल में रखें।
- गहरी सांस लेते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
- बाहों को पैर की ओर ले जाएं।
- पेट की मांसपेशियों के सिकुड़ने पर नाभि क्षेत्र में तनाव महसूस होगा।
- इस मुद्रा में रहते हुए गहरी सांस लें।
- कुछ सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में बनी रहे।
पवनमुक्तासन के फायदे
पवनमुक्तासन एक संस्कृत शब्द है जो दो शब्द पवन और मुक्त से मिलकर बना है। यह एक रिलैक्सिंग मुद्रा है जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। ऐसे योगासन को करने से पेट की मांसपेशियां संकुचित होती है। रक्त का संचार बढ़ता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है। हानिकारक गैस विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आपको पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इस आसन को कर सकते हैं। इसके अलावा इससे स्पाईन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या दूर होती है। इस आसन को करने से गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। प्रजनन क्षमता भी बेहतर बनता है।
भुजंगासन के फायदे
भुजंगासन जिसे हम कोबरा पोज के नाम से भी जानते हैं। इसे करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। छाती, फेफड़े, कंधों और पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। थकान और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। यह अस्थमा के लक्षणों को भी काम करता है। यह फेफड़ों की शुद्धि के लिए बहुत ही अच्छा आसान है।
यह भी पढ़े-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस ड्रिंक से मिलेगी मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।