herzindagi
yoga for fertility

मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? रोज करें यह 1 योगासन

अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। एक्सपर्ट का बताया यह 1 योगासन भी आपकी मदद कर सकता है। इसके कई फायदे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 19:53 IST

मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का खूबसूरत एहसास होता है। एक तरह से यह किसी भी महिला के लिए नई जिंदगी की शुरुआत होती है। शादी के बाद किस उम्र में मां बनना है, यह फैसला हर महिला का अलग हो सकता है। लेकिन, कंसीव करने की प्लानिंग करते वक्त डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। सही डाइट और लाइफस्टाइल से कंसीव करने में आसानी हो सकती हैं। वहीं, अगर आपका खान-पान सही नहीं है, जीवनशैली अनियमित है, तो इससे प्रेग्नेंट होने में मुश्किल आ सकती है। इसके लिए एक्सपर्ट का बताया यह योगासन भी मदद कर सकता है। इसे करना बहुत आसान है और यह महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने के लिए बहुत अच्छा है। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही, उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए रोज करें मलासन (Which Yoga Pose is best When trying to Conceive)

malasana for women health

  • सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
  • पैरों को एक-दूसरे से दूर करें।
  • अब घुटनों को मोड़ते हुए स्क्वाट पोजिशन में आएं।
  • हिप्स को जमीन की तरफ ले जाएं।
  • रीढ़ को सीधा रखें और हिप्स को जमीन की तरफ रखें।
  • अगर आप इस तरह इसे नहीं कर पा रही हैं, तो 2 ब्रिक्स रखें और उन पर इस पोजिशन में बैठने की कोशिश करें।
  • अपने घुटनों को जितना हो सके, उतना खोलें।
  • फिर नॉर्मल पोजिशन में वापस आ जाएं।

यह भी पढ़ें- मां बनना चाहती हैं? तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए ये 4 योग करें

फर्टिलिटी बढ़ाने में मलासन के फायदे (Yoga to increase Fertility in Females)

malsana for yoga

  • मलासन करने में पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां काम करती हैं। जिसकी वजह से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
  • इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाली ऐंठन, क्रैम्प्स और ब्लोटिंग में भी आराम मिलता है।
  • यह योगासन कमर के निचले हिस्से, जांघों और पेल्विक एरिया को स्ट्रेच करता है। जिससे डिलीवरी में आसानी हो सकती है।
  • इससे कमर के आस-पास के हिस्सों में लचीलापन बढ़ जाता है।
  • इसका अभ्यास करने से नॉर्मल डिलीवरी में भी मदद मिलती है।
  • यह यूट्रस से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करने में कारगर है।

यह भी पढ़ें- Benefits of Drinking Water in Malasana: सुबह मलासन में बैठकर पिएं पानी, दूर होंगे कई रोग

 

मलासन महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।